देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश:अधिवेशन भवन में जुटे गृह रक्षक और स्कूली बच्चे, सरदार पटेल के विचारों पर कार्यक्रम

देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश:अधिवेशन भवन में जुटे गृह रक्षक और स्कूली बच्चे, सरदार पटेल के विचारों पर  कार्यक्रम

पटना के अधिवेशन भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गृह रक्षा वाहिनी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, स्कूली बच्चे, फायर विभाग के कर्मी और गृह रक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मंत्री संजय सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके विचारों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा देते हैं। देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत हो फायर विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन देश की एकता और अखंडता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में की गई थी। इसका मकसद राष्ट्रीय स्तर पर एकता का संदेश पहुंचाना और लोगों में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
देश की एकता अखंडता बनाने में भूमिका निभाने की अपील नट ने बताया कि इस साल कार्यक्रम की थीम नक्सल उन्मूलन पर आधारित है। इसके माध्यम से देश को नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से मुक्त करने और समाज में शांति, सुरक्षा और विकास का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल बच्चों, गृह रक्षकों और फायर कर्मियों ने भी राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। आयोजन के जरिए लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई। पटना के अधिवेशन भवन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गृह रक्षा वाहिनी की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी, स्कूली बच्चे, फायर विभाग के कर्मी और गृह रक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मंत्री संजय सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना था। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और उनके विचारों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनके विचार आज भी देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरणा देते हैं। देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत हो फायर विभाग के डीआईजी मनोज कुमार नट ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन देश की एकता और अखंडता के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में की गई थी। इसका मकसद राष्ट्रीय स्तर पर एकता का संदेश पहुंचाना और लोगों में देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
देश की एकता अखंडता बनाने में भूमिका निभाने की अपील नट ने बताया कि इस साल कार्यक्रम की थीम नक्सल उन्मूलन पर आधारित है। इसके माध्यम से देश को नक्सलवाद जैसी चुनौतियों से मुक्त करने और समाज में शांति, सुरक्षा और विकास का संदेश दिया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल बच्चों, गृह रक्षकों और फायर कर्मियों ने भी राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। आयोजन के जरिए लोगों से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की गई।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *