देवीपाटन मण्डल में सन्तोष पाण्डेय अध्यक्ष, अरुण यादव महामंत्री बने:त्रैवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से मण्डलीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

देवीपाटन मण्डल में सन्तोष पाण्डेय अध्यक्ष, अरुण यादव महामंत्री बने:त्रैवार्षिक अधिवेशन में सर्वसम्मति से मण्डलीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

बलरामपुर में देवीपाटन मण्डल के त्रैवार्षिक अधिवेशन में मण्डलीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन हुआ। सन्तोष कुमार पाण्डेय अध्यक्ष, अरुण कुमार यादव महामंत्री और अजय कुमार शुक्ल कोषाध्यक्ष बनाए गए। रामकरन चौधरी मंत्री बने। अखिलेश कुमार मिश्र, अनवर जहाँ, राजेश कुमार, आनन्द प्रताप सिंह, विमलेश बहादुर सिंह, मो. अनीस अहमद, डा. उबैदुर्रहमान, अशोक कुमार शाक्य और यादवेन्द्र यादव उपाध्यक्ष बने। हरिश्चन्द्र, श्यामनारायण चतुर्वेदी, सुशील कुमार पाठक, दीनानाथ यादव, लाल प्रताप सिंह, प्रेमकान्त, आशुतोष वर्मा, पंकज परिहार और विदेश कुमारी संयुक्त मंत्री बनाए गए। मो. शब्बीर लेखाकार और दारा सिंह ऑडीटर नियुक्त हुए। अधिवेशन राम बिहारी बुद्ध इण्टर कॉलेज परिसर में हुआ। मेजबान श्रावस्ती के जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव और महामंत्री मुनव्वर मिर्ज़ा की स्वागत समिति ने अच्छी व्यवस्था की। गोंडा समेत चारों जनपदों के पदाधिकारियों और प्रान्तीय पर्यवेक्षकों ने इसकी तारीफ की। सर्वसम्मति से बनी नई टीम अब मण्डल में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की आवाज को मजबूत करेगी। अधिवेशन के समापन पर शिक्षक प्रतिनिधियों और प्रान्तीय नेतृत्व ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *