बस्ती में छावनी क्षेत्र में मंगलवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस और आयोजकों के बीच नोकझोंक हो गई। डीजे का वीडियो बनाने और नंबर प्लेट साफ करने को लेकर विवाद बढ़ा। इसके बाद रामजानकी मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। डीजे की नंबर प्लेट को लेकर बढ़ा विवाद शाम करीब 7:30 बजे विसर्जन जुलूस में शामिल डीजे का कुछ पुलिसकर्मी वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान डीजे की नंबर प्लेट साफ करने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। समझाने के बाद खत्म हुआ जाम विवाद से नाराज आयोजकों ने रामजानकी मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे राहगीरों को परेशानी हुई। करीब एक घंटे बाद मान-मनौव्वल के बाद जाम खत्म हुआ। इसके बाद प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया आगे बढ़ी। ग्रामीण इलाकों में दशहरे पर हुआ विसर्जन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दशहरे के दिन ही दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। हर्रैया, कप्तानगंज, बभनान, महसों, रुधौली, भानपुर और दुबौलिया में श्रद्धालुओं ने धूमधाम से प्रतिमाओं का विसर्जन किया।

