भास्कर न्यूज|शाहपुर दुर्गापूजा को शाहपुर में सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नगर क्षेत्र में स्थापित खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि पिछले दिनों शाहपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में नगर क्षेत्र में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा और कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइट को लगातार अभियान चलाकर ठीक करवाया गया है। मालूम हो कि नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा शाहपुर में कुल 18 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। भास्कर न्यूज|शाहपुर दुर्गापूजा को शाहपुर में सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा नगर क्षेत्र में स्थापित खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया है। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि पिछले दिनों शाहपुर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक में नगर क्षेत्र में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा और कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट खराब होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद खराब पड़े सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइट को लगातार अभियान चलाकर ठीक करवाया गया है। मालूम हो कि नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत कार्यालय द्वारा शाहपुर में कुल 18 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।

