सर्दियों में कोहरे के कारण रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने अजमेर-अमृतसर के बीच चलने वाली दो रेलसेवाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार, संरक्षित और सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के लिए 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक इन ट्रेनों के निर्धारित फेरे रद्द रहेंगे। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन की स्थिति जांचनी होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा और गाड़ी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा के कुल 26-26 फेरे रद्द किए जाएंगे। अजमेर-अमृतसर ट्रेन इन तारीखों पर नहीं चलेगी गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा दिसंबर 2026 में 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 और 31 तारीख को रद्द रहेगी। जनवरी 2027 में 2, 7, 9, 14, 16, 21, 23, 28 और 30 तारीख को, जबकि फरवरी में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 तारीख को इसका संचालन नहीं होगा। अमृतसर-अजमेर ट्रेन के फेरे भी रद्द इसी तरह, गाड़ी संख्या 19614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक रेलसेवा दिसंबर 2026 में 4, 6, 11, 13, 18, 20, 25 और 27 तारीख को रद्द रहेगी। जनवरी 2027 में 1, 3, 8, 10, 15, 17, 22, 24, 29 और 31 तारीख को तथा फरवरी में 5, 7, 12, 14, 19, 21, 26 और 28 तारीख को ट्रेन नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले संबंधित तारीख पर ट्रेन के संचालन की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।

