भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर थाना और करनामेपुर थाना का निरीक्षण शुक्रवार को जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उनकी प्रगति की जानकारी संबंधित थानाध्यक्षों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्गापूजा के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण देने पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-922 पर पिछले दिनों हुए बाइक लूटकांड के घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को कांड के उद्भेदन को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि लोगों के बीच भयमुक्त और अपराधमुक्त वातावरण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। भास्कर न्यूज|शाहपुर स्थानीय शाहपुर थाना और करनामेपुर थाना का निरीक्षण शुक्रवार को जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उनकी प्रगति की जानकारी संबंधित थानाध्यक्षों से ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुर्गापूजा के दौरान पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण देने पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-922 पर पिछले दिनों हुए बाइक लूटकांड के घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष को कांड के उद्भेदन को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कन्हैया कुमार भी मौजूद थे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए एसडीपीओ रवि कुमार ने बताया कि लोगों के बीच भयमुक्त और अपराधमुक्त वातावरण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

