दुधवा के जंगल में ढाई घंटे फंसी विस्टाडोम ट्रेन:ट्रैक पर पेड़ गिरने से संचालन बाधित, यात्री हुए परेशान

दुधवा के जंगल में ढाई घंटे फंसी विस्टाडोम ट्रेन:ट्रैक पर पेड़ गिरने से संचालन बाधित, यात्री हुए परेशान

लखीमपुर खीरी में दुधवा-बेलरायां रेल मार्ग पर रविवार को उस समय यात्रियों की परेशानी बढ़ गई, जब मैलानी-बिछिया विस्टाडोम ट्रेन करीब ढाई घंटे तक जंगल के बीच खड़ी रही। रेलवे ट्रैक पर अचानक चार-पांच पेड़ गिर जाने से ट्रेन संख्या 52260 का संचालन बाधित हो गया। गर्मी और उमस के बीच जंगल में ट्रेन के रुकने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रैक पर गिर गए कई पेड़ मैलानी से बिछिया जा रही विस्टाडोम ट्रेन दुधवा और बेलरायां के बीच जंगल क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कई पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर गए। पेड़ों के ट्रैक पर आ जाने से ट्रेन को आगे बढ़ाना संभव नहीं हुआ और उसे जंगल के बीच ही रोकना पड़ा। ट्रेन रुकने के बाद यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। गर्मी और उमस के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। रेलकर्मियों ने पेड़ काटकर हटाए घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार के मुताबिक, रेलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक पर गिरे पेड़ों को काटकर हटाया। इसके बाद रेलवे ट्रैक को साफ किया गया और रेल संचालन बहाल हो सका। ढाई घंटे की देरी से पहुंची पलिया आमतौर पर विस्टाडोम ट्रेन दोपहर करीब 3 बजे पलिया स्टेशन पहुंच जाती है, लेकिन शुक्रवार को पेड़ गिरने के कारण ट्रेन करीब 4:30 बजे पलिया पहुंची। जंगल में करीब ढाई घंटे तक ट्रेन के रुके रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैक साफ होने और ट्रेन के दोबारा रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *