पश्चिम चंपारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के अवरैया गांव के 25 साल के दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में मौत का मामला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की ऊंची और निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सही मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। पुलिस ने चलती गाड़ी से कूदने का किया दावा मुख्यमंत्री को 13 अक्टूबर 2026 को लिखे पत्र में विधायक ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह दिलशाद की पुलिस हिरासत में मौत एक गंभीर मामला है। पुलिस का दावा है कि दिलशाद चलती गाड़ी से कूद गया था, लेकिन घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक रंजन ने कहा कि सच्चाई सामने लाना और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द दखल देकर अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और लोगों का कानून पर भरोसा बना रहे। पश्चिम चंपारण के चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के अवरैया गांव के 25 साल के दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में मौत का मामला अब राजनीतिक रंग ले रहा है। चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की ऊंची और निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक ने दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सही मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग की है। पुलिस ने चलती गाड़ी से कूदने का किया दावा मुख्यमंत्री को 13 अक्टूबर 2026 को लिखे पत्र में विधायक ने बताया कि 12 अक्टूबर की सुबह दिलशाद की पुलिस हिरासत में मौत एक गंभीर मामला है। पुलिस का दावा है कि दिलशाद चलती गाड़ी से कूद गया था, लेकिन घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं। अभिषेक रंजन ने कहा कि सच्चाई सामने लाना और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द दखल देकर अधिकारियों को निर्देश देने का अनुरोध किया, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले और लोगों का कानून पर भरोसा बना रहे।

