दानापुर रजिस्ट्री ऑफिस के पास गोलीबारी, युवक जख्मी:दो गुटों के विवाद में 3-4 राउंड फायरिंग, मौके से दो खोखे बरामद

दानापुर रजिस्ट्री ऑफिस के पास गोलीबारी, युवक जख्मी:दो गुटों के विवाद में 3-4 राउंड फायरिंग, मौके से दो खोखे बरामद

दानापुर में रजिस्ट्री ऑफिस के पास गुरुवार को मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया। दो गुटों के बीच विवाद के दौरान 3-4 राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। घायल युवक की पहचान चित्रकूट नगर रोड नंबर-4 निवासी मुन्ना राम के बेटे सागर कुमार के रूप में हुई है। उसकी बाईं बांह में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दानापुर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मोटरसाइकिल देखने गया था युवक सागर ने बताया कि वह सड़क पर गिरी एक मोटरसाइकिल देखने गया था। इसी दौरान एक युवक ने उस पर गोली चला दी। पहली गोली उसे नहीं लगी, जबकि दूसरी गोली उसकी बाईं बांह में जा लगी। तीसरी गोली चलने पर वह जान बचाकर वहां से भागा। घटना के दौरान सागर के दोस्त अमर के साथ भी मारपीट की गई। हालांकि, दोनों गुटों के बीच विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के बीच स्मैक से जुड़े विवाद की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके। दानापुर में रजिस्ट्री ऑफिस के पास गुरुवार को मारपीट और गोलीबारी की घटना में एक युवक घायल हो गया। दो गुटों के बीच विवाद के दौरान 3-4 राउंड गोली चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं। घायल युवक की पहचान चित्रकूट नगर रोड नंबर-4 निवासी मुन्ना राम के बेटे सागर कुमार के रूप में हुई है। उसकी बाईं बांह में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दानापुर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मोटरसाइकिल देखने गया था युवक सागर ने बताया कि वह सड़क पर गिरी एक मोटरसाइकिल देखने गया था। इसी दौरान एक युवक ने उस पर गोली चला दी। पहली गोली उसे नहीं लगी, जबकि दूसरी गोली उसकी बाईं बांह में जा लगी। तीसरी गोली चलने पर वह जान बचाकर वहां से भागा। घटना के दौरान सागर के दोस्त अमर के साथ भी मारपीट की गई। हालांकि, दोनों गुटों के बीच विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के बीच स्मैक से जुड़े विवाद की चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *