अररिया जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर गैयारी में नकली बीज और उर्वरक बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार शाम एक गोदाम पर छापा मारा। गैयारी गांव में झमेली शाह के मकान में धीरज साह यह धंधा चला रहा था। उसकी जीरो माइल पर उर्वरक की दुकान है। नामी कंपनी के नाम पर बेचने की तैयारी थी गोदाम में सस्ते मक्का बीज को पायोनियर कंपनी के रैपर में पैक किया जा रहा था। नमक से बने डीएपी भी बड़ी कंपनियों के बोरे में पैक हो रहे थे। छापेमारी टीम को देख गोदाम मालिक ताला लगाकर फरार हो गया। पंचायत प्रतिनिधि की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। जिला कृषि अधिकारी पंकज कुमार, अनुमंडल कृषि अधिकारी विकास कुमार, पौधा संरक्षक ऋतुराज और कृषि समन्वयक मनीष कुमार सहित टीम ने जांच की। जांच में पता चला कि सस्ते बीज को नामी कंपनी के नाम पर बेचने की तैयारी थी। इससे किसानों के साथ धोखाधड़ी की संभावना है। नकली उर्वरक बनाने के मामले की भी जांच चल रही है। गोदाम मालिक की तलाश, जांच में जुटी टीम छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक के फरार होने के बाद अब मामले में गोदाम से बरामद सामग्री, बीज की गुणवत्ता, पैकेजिंग और उर्वरक की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोदाम में किस प्रकार के बीज और उर्वरक रखे गए थे और इनके कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल थे। इधर कृषि विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में नकली कृषि उत्पादों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की गैयारी में अवैध उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है और नकली खाद बनाया जा रहा है। सूचना के बाद टीम गठित कर पुलिस के सहयोग से गोदाम में छापेमारी की गई।गोदाम में मिले नकली खाद व बीज जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। अररिया जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर गैयारी में नकली बीज और उर्वरक बनाने के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार शाम एक गोदाम पर छापा मारा। गैयारी गांव में झमेली शाह के मकान में धीरज साह यह धंधा चला रहा था। उसकी जीरो माइल पर उर्वरक की दुकान है। नामी कंपनी के नाम पर बेचने की तैयारी थी गोदाम में सस्ते मक्का बीज को पायोनियर कंपनी के रैपर में पैक किया जा रहा था। नमक से बने डीएपी भी बड़ी कंपनियों के बोरे में पैक हो रहे थे। छापेमारी टीम को देख गोदाम मालिक ताला लगाकर फरार हो गया। पंचायत प्रतिनिधि की मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। जिला कृषि अधिकारी पंकज कुमार, अनुमंडल कृषि अधिकारी विकास कुमार, पौधा संरक्षक ऋतुराज और कृषि समन्वयक मनीष कुमार सहित टीम ने जांच की। जांच में पता चला कि सस्ते बीज को नामी कंपनी के नाम पर बेचने की तैयारी थी। इससे किसानों के साथ धोखाधड़ी की संभावना है। नकली उर्वरक बनाने के मामले की भी जांच चल रही है। गोदाम मालिक की तलाश, जांच में जुटी टीम छापेमारी के दौरान गोदाम मालिक के फरार होने के बाद अब मामले में गोदाम से बरामद सामग्री, बीज की गुणवत्ता, पैकेजिंग और उर्वरक की वास्तविक स्थिति की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गोदाम में किस प्रकार के बीज और उर्वरक रखे गए थे और इनके कारोबार में कौन-कौन लोग शामिल थे। इधर कृषि विभाग और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में नकली कृषि उत्पादों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की गैयारी में अवैध उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है और नकली खाद बनाया जा रहा है। सूचना के बाद टीम गठित कर पुलिस के सहयोग से गोदाम में छापेमारी की गई।गोदाम में मिले नकली खाद व बीज जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

