दशहरे पर मेहंदीपुर बालाजी का खास श्रृंगार:सोने का चोला और छप्पनभोग चढ़ाया, पंचामृत से अभिषेक किया

दशहरे पर मेहंदीपुर बालाजी का खास श्रृंगार:सोने का चोला और छप्पनभोग चढ़ाया, पंचामृत से अभिषेक किया

दौसा के सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम में दशहरे के मौके पर मंगलवार को बड़ी तादात में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। यहां दशहरे पर स्वयंभू श्रीबालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार किया गया। सिद्धपीठ के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में पंडितों ने बालाजी का पंचामृत से अभिषेक किया। इसके बाद सोने का चोला चढ़ाकर भगवान का अलौकिक श्रृंगार किया गया और छप्पनभोग अर्पित कर झांकी सजाई गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज और भैरव बाबा को मेवा-मिष्ठान अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यहां बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए देश के कई राज्यों से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मंदिर परिसर में बालाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। महंत ने की जनकल्याण की प्रार्थना महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने बालाजी महाराज की आरती कर जनकल्याण की प्रार्थना की। वहीं, मंदिर ट्रस्ट की ओर से दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को छप्पनभोग की प्रसादी बंटी गई। दशहरे पर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्तिमय माहौल ने पूरे धाम को आस्था के रंग में रंग दिया। SP ने दर्शन किए, सुरक्षा बंदोबस्त देखे इस मौके पर एसपी कुंदन कंवरिया ने भी मंदिर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए। पंडितों द्वारा टीका लगाकर स्वागत किया गया। एसपी ने सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी लेकर थाना प्रभारी को निर्देश दिए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *