दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म का दिया संदेश

दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म का दिया संदेश

भास्कर न्यूज| रोहतक सराय मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में 12 दिवसीय दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म श्रद्धा और पूजा-अर्चना के साथ मनाया गया। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और कुछ श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत तथा एकाशन व्रत रखा। मंदिर के मीडिया प्रभारी राजीव जैन के अनुसार प्रातः छह बजे भगवान पार्श्वनाथ का जलाभिषेक और महाशांति धारा गौतम जैन व संजय जैन ने परिवार सहित संपन्न कराई। इसके बाद झांसी से आए प्रतिष्ठाचार्य रविन्द्र जीतु भैया ने समुच्चय पूजन, सोलह कारण पूजन, दशलक्षण धर्म पूजन और तत्वार्थ सूत्र महामंडल विधान कराए, साथ ही संगीतमय महाआरती हुई। उन्होंने कहा, “मार्दव आत्मा का स्वभाव है; जहां नम्रता नहीं, वहां धर्म नहीं।” उन्होंने लोभ घटाने, मान कम करने और क्रोध दूर करने का संदेश दिया। इस अवसर पर गौतम जैन, संजय जैन, सुनील जैन, राजीव जैन नानक, योगेश जैन, विकास दलाल, ऋषु, मधु जैन, अनिल जैन बैंक वाले, मनोज जैन, सरिता जैन, विकास जैन आदि उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *