Gurdeep Mehndi On Father Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने स्टेज शो के दौरान मशहूर गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) पर नशे में होने और गाना न गा पाने को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने सिंगर का भरी महफिल में अपमान किया था। जैसे ही इसके वीडियो सोशल मीडिया पर आए लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए। छोटे भाई मीका सिंह ने भी भाई दलेर मेहंदी को लेकर मंत्री को फटकार लगाई थी और बताया था कि दलेक पाजी की तबीयत ठीक नहीं थी। उनकी हाल ही में सर्जरी हुई है। अब इसी विवाद पर दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने चुप्पी तोड़ी है और पिता की सेहत पर अपडेट दिया है।
पिता दलेर मेहंदी की सेहत पर क्या बोले बेटे गुरदीप मेहंदी के बेटे?
PTC पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स (PTC Punjabi Music Awards) के रेड कार्पेट पर गुरदीप मेहंदी भी पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने बातचीत की। गुरदीप से जब पिता दलेर मेहंदी पर लगे उन आरोपों के बारे में सवाल किया, जिसमें कहा गया था कि वह नशे की हालत में स्टेज पर चढ़े थे और गा नहीं पा रहे थे। और उनकी सेहत पर सवाल पूछा गया तो गुरदीप ने बेहद आत्मविश्वास और बेबाकी के साथ इसका जवाब दिया। अपने पिता का समर्थन करते हुए गुरदीप ने हंसते हुए कहा, “वो फर्स्ट क्लास, चकाचक सुपर हिट हैं। और सबसे अच्छे हैं। बेस्ट ऑफ लक।”
गुरदीप के इस जवाब से साफ हो गया है कि उनके पिता पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनके खिलाफ फैलाई जा रही बातें महज अफवाहें थीं। परिवार की तरफ से पहले भी मीका सिंह और हरजीत मेहंदी इन आरोपों का खंडन कर चुके हैं, और अब बेटे गुरदीप के इस बयान ने आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट रद्द होने पर भी बोले गुरदीप
इस बातचीत के दौरान जब गुरदीप मेहंदी से पूछा गया कि पंजाबी इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट सुरक्षा कारणों से रद्द हो गया है, तो इस पर उन्होंने हैरानी जताते हुए भी उसके जवाब दिया।
गुरदीप ने कहा कि उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थिति जल्द सुधरेगी और फैंस को दोबारा अपने पसंदीदा कलाकारों को लाइव परफॉर्म करते देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, पीटीसी पंजाबी म्यूजिक अवॉर्ड्स में हिस्सा लेने को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद इस मंच पर आना उनके लिए बेहद शानदार अनुभव रहा है, जहां कलाकारों के लिए जनता का प्यार और अवॉर्ड दोनों ही बहुत मायने रखते हैं

