दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- 24 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन:शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 अभ्यर्थी शामिल; कैंडिडेट्स ने किए जीत के दावे

दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- 24 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नामांकन:शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 अभ्यर्थी शामिल; कैंडिडेट्स ने किए जीत के दावे

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कुल 24 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के समक्ष अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7 ने भरा पर्चा दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के कुमर राउत ने दो सेट, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के रामदेव राय ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अली ने एक सेट, जनसुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने दो सेट, निर्दलीय संतोष कुमार ईश्वर ने दो सेट, निक्की झा ने एक सेट और अहमदुल्लाह ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 अभ्यर्थी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रविंद्र कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चार सेट, रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने एक सेट, सरोज कुमार झा ने एक सेट, मोहम्मद हारुन रशीद ने दो सेट और दिनेश कुमार चौधरी ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। संदीप कुमार चौधरी ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी के रूप में एक सेट में पर्चा भरा। इसके अलावा मोहम्मद रियासत अली ने दो सेट, जयप्रकाश झा ने एक सेट, अमरनाथ सिंह ने एक सेट, अभेश चंद्र झा ने एक सेट और प्रीति कुमारी ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह मंगलवार को 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17, कुल 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कुल 24 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी-सह-आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के समक्ष अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 अभ्यर्थी शामिल हैं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 7 ने भरा पर्चा दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के कुमर राउत ने दो सेट, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के रामदेव राय ने दो सेट में नामांकन दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी शमशाद अली ने एक सेट, जनसुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने दो सेट, निर्दलीय संतोष कुमार ईश्वर ने दो सेट, निक्की झा ने एक सेट और अहमदुल्लाह ने चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17 अभ्यर्थी दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रविंद्र कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चार सेट, रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने एक सेट, सरोज कुमार झा ने एक सेट, मोहम्मद हारुन रशीद ने दो सेट और दिनेश कुमार चौधरी ने एक सेट में नामांकन दाखिल किया। संदीप कुमार चौधरी ने भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के प्रत्याशी के रूप में एक सेट में पर्चा भरा। इसके अलावा मोहम्मद रियासत अली ने दो सेट, जयप्रकाश झा ने एक सेट, अमरनाथ सिंह ने एक सेट, अभेश चंद्र झा ने एक सेट और प्रीति कुमारी ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस तरह मंगलवार को 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से 7 तथा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 17, कुल 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *