दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लहेरियासराय के पोलो मैदान में होगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे अभियान के दौरान जिले में करीब 5 लाख दीये जलाने और 25 लाख लोगों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पोलो मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला और प्रखंड स्तर के कार्यक्रमों में बीस सूत्री के सदस्यों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। एयरपोर्ट से मंदिरों और विश्वविद्यालय तक जलेंगे दीये अभियान के तहत जिले के प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा। इसमें दरभंगा एयरपोर्ट, श्यामा माई मंदिर, कुशेश्वरस्थान मंदिर, अहिल्यास्थान मंदिर, डीएमसीएच, इंजीनियरिंग कॉलेज, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय समेत कई स्थान शामिल हैं। सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रशासनिक भवनों में भी दीप जलाए जाएंगे। स्कूलों में चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में चित्रांकन, भाषण और दूसरी रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी दीप प्रज्वलन होगा। जीविका दीदियों के माध्यम से भी अलग-अलग कार्यक्रम कराने की तैयारी है। लोगों से दीप जलाकर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल पोलो मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल, गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार और विधान पार्षद हरि सहनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला परिषद अध्यक्ष, डीएम कौशल कुमार और जिला स्तर के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में भाजपा का ‘आशीर्वाद का दीया’ इधर, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला दरभंगा पश्चिमी की ओर से विश्वविद्यालय परिसर स्थित चौरंगी पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से यहां करीब 25 हजार दीये जलाने की तैयारी है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता समेत विधायक, विधान पार्षद और जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा की ओर से अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर भी दीप जलाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लहेरियासराय के पोलो मैदान में होगा। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे अभियान के दौरान जिले में करीब 5 लाख दीये जलाने और 25 लाख लोगों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। पोलो मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम कर ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला और प्रखंड स्तर के कार्यक्रमों में बीस सूत्री के सदस्यों के साथ जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है। एयरपोर्ट से मंदिरों और विश्वविद्यालय तक जलेंगे दीये अभियान के तहत जिले के प्रमुख स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम होगा। इसमें दरभंगा एयरपोर्ट, श्यामा माई मंदिर, कुशेश्वरस्थान मंदिर, अहिल्यास्थान मंदिर, डीएमसीएच, इंजीनियरिंग कॉलेज, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय समेत कई स्थान शामिल हैं। सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रशासनिक भवनों में भी दीप जलाए जाएंगे। स्कूलों में चित्रांकन और भाषण प्रतियोगिता सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूलों में चित्रांकन, भाषण और दूसरी रचनात्मक प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी दीप प्रज्वलन होगा। जीविका दीदियों के माध्यम से भी अलग-अलग कार्यक्रम कराने की तैयारी है। लोगों से दीप जलाकर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल पोलो मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र, मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, नगर विधायक संजय सरावगी, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, केवटी विधायक मुरारी मोहन झा, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल, गौड़ाबौराम विधायक सुजीत कुमार और विधान पार्षद हरि सहनी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। जिला परिषद अध्यक्ष, डीएम कौशल कुमार और जिला स्तर के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय परिसर में भाजपा का ‘आशीर्वाद का दीया’ इधर, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला दरभंगा पश्चिमी की ओर से विश्वविद्यालय परिसर स्थित चौरंगी पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पार्टी की ओर से यहां करीब 25 हजार दीये जलाने की तैयारी है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता समेत विधायक, विधान पार्षद और जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा की ओर से अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर भी दीप जलाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है।

