दरभंगा में स्मैक तस्करी के दो मामलों में 5 गिरफ्तार:6.28 ग्राम नशाली पदार्थ बरामद; बोला- सहरसा से लाता था, पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी

दरभंगा में स्मैक तस्करी के दो मामलों में 5 गिरफ्तार:6.28 ग्राम नशाली पदार्थ बरामद; बोला- सहरसा से लाता था, पुलिस सप्लायर की तलाश में जुटी

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 6.28 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सीनियर एसपी के निर्देश पर बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने ये कार्रवाई की। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 सितंबर को डुमरी मोड़ स्थित एयरटेल टावर परिसर में छापेमारी की गई थी। इस दौरान 1.68 ग्राम स्मैक बरामद हुआ था। मामले में बिरौल थाना में दर्ज मामले में लाला पटेल और कामिनी देवी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इसी केस में नामजद आरोपी डुमरी के रहने वाले चंद्रबली कामती के बेटे दीपू कमती को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दीपू कमती ने पूछताछ में बताया कि वो सहरसा के जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव के रहने वाले निर्मल यादव से स्मैक खरीदकर बिरौल में अलग-अलग जगहों पर बिक्री करता था। पुलिस अब सप्लाई के सोर्स और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। कमरे में शीशे की प्लेट पर चिपका मिला था संदिग्ध पदार्थ 18 सितंबर की रात हुई छापेमारी के दौरान एयरटेल टावर परिसर के एक कमरे से शीशे की प्लेट पर चिपका संदिग्ध पदार्थ मिला था। पुलिस के अनुसार, उसे खुरचकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया तो वजन 1.68 ग्राम था। मौके से चाकू, ब्लेड, स्टील का चम्मच, एल्युमिनियम रोल और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाला फूका भी बरामद किया गया था। कार्रवाई के दौरान टेक्नीशियन लाला पटेल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कामिनी देवी की भूमिका की जांच की गई। दूसरी कार्रवाई में 4.6 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को ही सूखा नशा के खिलाफ दूसरी कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। वाहन चेकिंग के दौरान ASI राजीव कुमार की टीम ने चार पहिया वाहन से 4.6 ग्राम स्मैक बरामद किया। मौके से शुभम कुमार मिश्रा और राजा चौधरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों बड़गांव थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। इस मामले में बिरौल थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बरामद स्मैक के साथ कार, एल्युमिनियम रोल और मोबाइल भी जब्त किया है। MANAS पोर्टल से मिली थी शुभम की सूचना पुलिस के मुताबिक, शुभम कुमार मिश्रा के संबंध में पहले ही MANAS पोर्टल की ID #AAV-1355 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि वह बिरौल थाना क्षेत्र में अवैध स्मैक कारोबार में संलिप्त है। इसके बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में शुभम ने भी बरामद स्मैक निर्मल यादव, बघवा, थाना जलई, जिला सहरसा से खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। सहरसा के सप्लायर तक पहुंचने में जुटी पुलिस दोनों मामलों में पूछताछ के दौरान सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव निवासी निर्मल यादव का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की आपूर्ति किस माध्यम से होती थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी टीम में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार सहित बिरौल थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस बल शामिल थे। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र में स्मैक तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के पास से 6.28 ग्राम स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि सीनियर एसपी के निर्देश पर बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने ये कार्रवाई की। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 18 सितंबर को डुमरी मोड़ स्थित एयरटेल टावर परिसर में छापेमारी की गई थी। इस दौरान 1.68 ग्राम स्मैक बरामद हुआ था। मामले में बिरौल थाना में दर्ज मामले में लाला पटेल और कामिनी देवी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। इसी केस में नामजद आरोपी डुमरी के रहने वाले चंद्रबली कामती के बेटे दीपू कमती को 30 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, दीपू कमती ने पूछताछ में बताया कि वो सहरसा के जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव के रहने वाले निर्मल यादव से स्मैक खरीदकर बिरौल में अलग-अलग जगहों पर बिक्री करता था। पुलिस अब सप्लाई के सोर्स और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। कमरे में शीशे की प्लेट पर चिपका मिला था संदिग्ध पदार्थ 18 सितंबर की रात हुई छापेमारी के दौरान एयरटेल टावर परिसर के एक कमरे से शीशे की प्लेट पर चिपका संदिग्ध पदार्थ मिला था। पुलिस के अनुसार, उसे खुरचकर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौला गया तो वजन 1.68 ग्राम था। मौके से चाकू, ब्लेड, स्टील का चम्मच, एल्युमिनियम रोल और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाला फूका भी बरामद किया गया था। कार्रवाई के दौरान टेक्नीशियन लाला पटेल को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कामिनी देवी की भूमिका की जांच की गई। दूसरी कार्रवाई में 4.6 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को ही सूखा नशा के खिलाफ दूसरी कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में की गई। वाहन चेकिंग के दौरान ASI राजीव कुमार की टीम ने चार पहिया वाहन से 4.6 ग्राम स्मैक बरामद किया। मौके से शुभम कुमार मिश्रा और राजा चौधरी को गिरफ्तार किया गया। दोनों बड़गांव थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। इस मामले में बिरौल थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बरामद स्मैक के साथ कार, एल्युमिनियम रोल और मोबाइल भी जब्त किया है। MANAS पोर्टल से मिली थी शुभम की सूचना पुलिस के मुताबिक, शुभम कुमार मिश्रा के संबंध में पहले ही MANAS पोर्टल की ID #AAV-1355 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि वह बिरौल थाना क्षेत्र में अवैध स्मैक कारोबार में संलिप्त है। इसके बाद से पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी और लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में शुभम ने भी बरामद स्मैक निर्मल यादव, बघवा, थाना जलई, जिला सहरसा से खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। सहरसा के सप्लायर तक पहुंचने में जुटी पुलिस दोनों मामलों में पूछताछ के दौरान सहरसा जिले के जलई थाना क्षेत्र के बघवा गांव निवासी निर्मल यादव का नाम सामने आने के बाद पुलिस अब सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्मैक की आपूर्ति किस माध्यम से होती थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। छापेमारी टीम में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक सूरज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार सहित बिरौल थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस बल शामिल थे। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *