दरभंगा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:बच्चों को कानूनी अधिकार की जानकारी दी गई; गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया

दरभंगा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम:बच्चों को कानूनी अधिकार की जानकारी दी गई; गुड टच-बैड टच के बारे में भी बताया

दरभंगा जिले में बिरौल के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कमलपुर पूर्वी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति, बिरौल के अध्यक्ष शिव कुमार ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिव कुमार ने पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के प्रति सतर्क रहने और ऐसी घटना होने पर बिना डर के शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और मुफ्त कानूनी सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर किया जागरूक इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गुड टच-बैड टच विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार चौधरी, शिक्षक मुकुंद कुमार दत्त, वसीम अहमद, नितीश कुमार, राकेश कुमार, चांदनी कुमारी, नीतू कुमारी, अंशु कुमारी और पारुल कुमारी सहित प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, पीएलवी ओमप्रकाश, छोटे लाल शर्मा, चंद्रमोहन यादव, ओमप्रकाश सिंह, सुरुचि कुमारी और कन्हैया कुमार झा समेत अन्य लोग मौजूद थे। दरभंगा जिले में बिरौल के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कमलपुर पूर्वी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के निर्देश पर सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति, बिरौल के अध्यक्ष शिव कुमार ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल संरक्षण से जुड़े कानूनों, उनके अधिकारों और जरूरत पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में शिव कुमार ने पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी और किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के प्रति सतर्क रहने और ऐसी घटना होने पर बिना डर के शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल सहायता के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, आपातकालीन सहायता के लिए 112, साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 और मुफ्त कानूनी सहायता के लिए नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर किया जागरूक इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने गुड टच-बैड टच विषय पर लघु नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार चौधरी, शिक्षक मुकुंद कुमार दत्त, वसीम अहमद, नितीश कुमार, राकेश कुमार, चांदनी कुमारी, नीतू कुमारी, अंशु कुमारी और पारुल कुमारी सहित प्राधिकार सहायक कुमार गौरव, पीएलवी ओमप्रकाश, छोटे लाल शर्मा, चंद्रमोहन यादव, ओमप्रकाश सिंह, सुरुचि कुमारी और कन्हैया कुमार झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *