कौशांबी में तेज हवाओं के साथ बारिश:7 डिग्री गिरा तापमान, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश का अनुमान जताया

कौशांबी में तेज हवाओं के साथ बारिश:7 डिग्री गिरा तापमान, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे बारिश का अनुमान जताया

कौशांबी जिले में अर्नब तूफान का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को भोर से ही जनपद के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को ठंडक का एहसास होने लगा है। शुक्रवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना हो गया है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, बारिश के चलते रोजमर्रा के कामकाज और आवागमन पर भी असर पड़ रहा है। वहीं बारिश के चलते एक ओर जहां किसानों की धान की खड़ी फसलों को काटने की चिंता हो रही है। इसके साथ ही इन दिनों जनपद में आलू की बुवाई हुई है, उसे बचाने की भी चिंता किसानों को है। मौसम विभाग की मानें तो कौशांबी में आने वाले 24 घंटे तक इसी तरह तेज हवाओं के साथ बारिश बने रहने का अनुमान है। साथ ही अर्नब तूफान को लेकर कौशांबी जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ-साथ मौसम विभाग ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *