दरभंगा में शादी की नीयत से युवती का अपहरण:लड़की की मां बोली- आरोपी ने जबरन मोबाइल दिया, कहा- बात नहीं करोगी तो भाई की हत्या कर दूंगा

दरभंगा में शादी की नीयत से युवती का अपहरण:लड़की की मां बोली- आरोपी ने जबरन मोबाइल दिया, कहा- बात नहीं करोगी तो भाई की हत्या कर दूंगा

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर लंबे समय से बेटी का पीछा करने, अश्लील टिप्पणी एवं छेड़छाड़ करने, धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। आवेदन में युवक समेत सात लोगों के घटना में संलिप्त होने की आशंका जताई गई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि गांव का ही रहने वाला 26 साल का मोहम्मद नावेद काफी समय से उनकी बेटी का पीछा करता था। उन्होंने कहा कि वो मेरी बेटी को देखकर अश्लील कमेंट भी करता था। इसकी शिकायत उन्होंने सामाजिक स्तर पर युवक के परिजनों एवं अन्य लोगों से की थी। कुछ दिनों तक आरोपी शांत रहा, लेकिन इसके बाद दोबारा युवती को परेशान करने लगा। जीजा के साथ बाजार गई थी, आरोपी लड़की को जबरन साथ ले गया लड़की की मां के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को उनकी बेटी अपने जीजा के साथ भरवाड़ा बाजार गई थी। आरोप है कि लड़की को बाजार जाते देख मो. नावेद ने उसका पीछा किया और भरवाड़ा पहुंचा। वहां करीब शाम चार बजे उसने अपने परिजन की मदद से लड़की को शादी की नीयत से जबरन अपने साथ ले गया। घटना के बाद मां ने बेटी की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर में घरेलू खर्च के लिए रखे 50 हजार रुपए नकद और करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। इसमें एक जोड़ी कान का टॉप्स, नथ और मांग टीका शामिल होने की बात आवेदन में कही गई है। मां ने आशंका जताई है कि रुपए और आभूषण बेटी अपने साथ ले गई होगी या युवक के दबाव में ले जाए गए होंगे। शिकायत करने पहुंची मां से मारपीट का आरोप आवेदन में कहा गया है कि जब युवती की मां ने मो. नावेद के घर पहुंचकर शिकायत की तो वहां मौजूद अजमेरी खातून, नगमा परवीन और गौसिया परवीन ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि आपकी बेटी हमारे बेटे के पास है और वो अब आपके घर नहीं जाएगी। लड़की की मां ने मोहम्मद नावेद के अलावा, मोहम्मद जमिल, मोहम्मद जावेद और मोहम्मद आजम पर भी बेटी को भगा ले जाने में सहयोग और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, इनमें से कुछ लोग बाहर रहते हैं और मोबाइल के जरिए आरोपियों के बीच संपर्क में होने की आशंका है। पीड़िता की मां ने पुलिस से संबंधित लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वॉट्सएप चैट और आईएमओ कॉलिंग ऐप की जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य सामने आ सकें। लड़की की मां ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच करने, बेटी की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने और अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं रुपए-आभूषण से जुड़े आरोपों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 21 साल की लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर लंबे समय से बेटी का पीछा करने, अश्लील टिप्पणी एवं छेड़छाड़ करने, धमकी देकर परेशान करने का आरोप लगाया है। आवेदन में युवक समेत सात लोगों के घटना में संलिप्त होने की आशंका जताई गई है। थाना में दिए आवेदन के अनुसार, पीड़िता की मां ने बताया कि गांव का ही रहने वाला 26 साल का मोहम्मद नावेद काफी समय से उनकी बेटी का पीछा करता था। उन्होंने कहा कि वो मेरी बेटी को देखकर अश्लील कमेंट भी करता था। इसकी शिकायत उन्होंने सामाजिक स्तर पर युवक के परिजनों एवं अन्य लोगों से की थी। कुछ दिनों तक आरोपी शांत रहा, लेकिन इसके बाद दोबारा युवती को परेशान करने लगा। जीजा के साथ बाजार गई थी, आरोपी लड़की को जबरन साथ ले गया लड़की की मां के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को उनकी बेटी अपने जीजा के साथ भरवाड़ा बाजार गई थी। आरोप है कि लड़की को बाजार जाते देख मो. नावेद ने उसका पीछा किया और भरवाड़ा पहुंचा। वहां करीब शाम चार बजे उसने अपने परिजन की मदद से लड़की को शादी की नीयत से जबरन अपने साथ ले गया। घटना के बाद मां ने बेटी की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान घर में घरेलू खर्च के लिए रखे 50 हजार रुपए नकद और करीब 20 ग्राम सोने के आभूषण गायब मिले। इसमें एक जोड़ी कान का टॉप्स, नथ और मांग टीका शामिल होने की बात आवेदन में कही गई है। मां ने आशंका जताई है कि रुपए और आभूषण बेटी अपने साथ ले गई होगी या युवक के दबाव में ले जाए गए होंगे। शिकायत करने पहुंची मां से मारपीट का आरोप आवेदन में कहा गया है कि जब युवती की मां ने मो. नावेद के घर पहुंचकर शिकायत की तो वहां मौजूद अजमेरी खातून, नगमा परवीन और गौसिया परवीन ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपितों ने धमकी देते हुए कहा कि आपकी बेटी हमारे बेटे के पास है और वो अब आपके घर नहीं जाएगी। लड़की की मां ने मोहम्मद नावेद के अलावा, मोहम्मद जमिल, मोहम्मद जावेद और मोहम्मद आजम पर भी बेटी को भगा ले जाने में सहयोग और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, इनमें से कुछ लोग बाहर रहते हैं और मोबाइल के जरिए आरोपियों के बीच संपर्क में होने की आशंका है। पीड़िता की मां ने पुलिस से संबंधित लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड, वॉट्सएप चैट और आईएमओ कॉलिंग ऐप की जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य सामने आ सकें। लड़की की मां ने सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की निष्पक्ष एवं गंभीर जांच करने, बेटी की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने और अपहरण, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं रुपए-आभूषण से जुड़े आरोपों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *