बांका के रजौन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला श्रद्धालु की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा पुनसिया रेलवे हाल्ट से लगभग 200 मीटर पीछे भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर ओड़हारा के पास हुआ। महिला राघोपुर-देवघर मेला एक्सप्रेस से बाबा धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रही थी। श्रावणी मेला के कारण राघोपुर-देवघर मेला एक्सप्रेस में भारी भीड़ थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर जा रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्री ट्रेन के गेट के पास खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ओड़हारा के पास लाल साड़ी पहने एक महिला अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। गंभीर अवस्था में पटरी पर पड़ी रही महिला हादसे के बाद महिला गंभीर अवस्था में काफी देर तक रेल पटरी के पास पड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस और रेलवे प्रशासन महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रहे हैं। रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस विभिन्न माध्यमों से महिला के परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक अज्ञात महिला श्रद्धालु की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा पुनसिया रेलवे हाल्ट से लगभग 200 मीटर पीछे भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर ओड़हारा के पास हुआ। महिला राघोपुर-देवघर मेला एक्सप्रेस से बाबा धाम पूजा-अर्चना के लिए जा रही थी। श्रावणी मेला के कारण राघोपुर-देवघर मेला एक्सप्रेस में भारी भीड़ थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवघर जा रहे थे। भीड़ अधिक होने के कारण कई यात्री ट्रेन के गेट के पास खड़े होकर यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ओड़हारा के पास लाल साड़ी पहने एक महिला अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गई। गंभीर अवस्था में पटरी पर पड़ी रही महिला हादसे के बाद महिला गंभीर अवस्था में काफी देर तक रेल पटरी के पास पड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस और रेलवे प्रशासन महिला की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रहे हैं। रजौन थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस विभिन्न माध्यमों से महिला के परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है।

