दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट मेले में मां के साथ आई 18 वर्षीय किशोरी के लापता होने और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में दो अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। भीड़ के बीच मेले से लापता हुई किशोरी बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 19 अक्टूबर 2026 को अपनी 18 वर्षीय बेटी और अन्य परिजनों के साथ शिवनगर घाट मेला देखने आई थी। रात करीब 10 बजे मेले में अधिक भीड़ होने के कारण किशोरी अचानक लापता हो गई। मां ने मेला कमेटी से संपर्क कर 200 रुपये देकर अनाउंसमेंट भी कराया, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। सुबह फोन कर मां को बताई घटना महिला के आवेदन के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे किशोरी ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से अपनी मां को फोन किया। उसने बताया कि कुछ युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर नेउरी गांव ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद फोन कट गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नेउरी गांव निवासी परमेश्वर सदा का पुत्र परबिन्द सदा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ किशोरी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया था। वहां रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी के माता-पिता किशोरी को शिवनगर घाट लाए और एक टेंपो पर बैठाकर घर भेज दिया। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। कांड संख्या 752/26 दर्ज, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई किशोरी थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर बिरौल थाना कांड संख्या 752/26 दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई मुन्नी कुमारी को सौंपी गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी परबिन्द सदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के शिवनगर घाट मेले में मां के साथ आई 18 वर्षीय किशोरी के लापता होने और बाद में उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में दो अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। भीड़ के बीच मेले से लापता हुई किशोरी बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि के अनुसार, घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 19 अक्टूबर 2026 को अपनी 18 वर्षीय बेटी और अन्य परिजनों के साथ शिवनगर घाट मेला देखने आई थी। रात करीब 10 बजे मेले में अधिक भीड़ होने के कारण किशोरी अचानक लापता हो गई। मां ने मेला कमेटी से संपर्क कर 200 रुपये देकर अनाउंसमेंट भी कराया, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। सुबह फोन कर मां को बताई घटना महिला के आवेदन के अनुसार, 20 अक्टूबर की सुबह करीब 6 बजे किशोरी ने किसी दूसरे व्यक्ति के मोबाइल से अपनी मां को फोन किया। उसने बताया कि कुछ युवक उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर नेउरी गांव ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद फोन कट गया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि नेउरी गांव निवासी परमेश्वर सदा का पुत्र परबिन्द सदा अपने दो अज्ञात साथियों के साथ किशोरी को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने घर ले गया था। वहां रातभर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि सुबह घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी के माता-पिता किशोरी को शिवनगर घाट लाए और एक टेंपो पर बैठाकर घर भेज दिया। इसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। कांड संख्या 752/26 दर्ज, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई किशोरी थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन पर बिरौल थाना कांड संख्या 752/26 दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई मुन्नी कुमारी को सौंपी गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी परबिन्द सदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

