दतिया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने जताई हत्या का आशंका, जिला अस्पताल में पैनल से पोस्टमार्टम की मांग

दतिया में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत:मायके पक्ष ने जताई हत्या का आशंका, जिला अस्पताल में पैनल से पोस्टमार्टम की मांग

दतिया के गोंदन थाना क्षेत्र के ग्राम कुई में 85 वर्षीय ज्ञानवती यादव की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई श्याम सुंदर ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मर्ग कायम कराया है। मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन मायके पक्ष ने यहां पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए दतिया जिला अस्पताल में पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। थाना प्रभारी और डॉक्टर ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए दतिया जिला अस्पताल ले गई। बेटे बोला- मां की तबीयत खराब थी मृतका के बेटे सुनील यादव ने कहा कि मां की तबीयत लंबे समय से खराब थी। इसी वजह से उनकी मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष पोस्टमार्टम कराना चाहता है। PM रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आएगी थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *