गोरखपुर में बाढ़ से निपटने को नगर निगम अलर्ट:पंप खराब मिलने पर नाराज हुए नगर आयुक्त, बोले- समय रहते ठीक करें

गोरखपुर में बाढ़ से निपटने को नगर निगम अलर्ट:पंप खराब मिलने पर नाराज हुए नगर आयुक्त, बोले- समय रहते ठीक करें

गोरखपुर में राप्ती और रोहिणी नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच नगर निगम ने बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी पंपिंग स्टेशनों को पूरी तरह तैयार रखने और खराब पंपों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मिली कमियों पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की ऐसे मामले में लापरवाही करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बढ़ते जलस्तर के बीच पंपिंग स्टेशनों का निरीक्षण नगर आयुक्त अजय जैन ने माधोपुर, सुभाष चंद्र बोस नगर, ग्रीन सिटी और इलाहीबाग स्थित बाढ़ पंपिंग स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंपों की स्थिति, सफाई व्यवस्था, ऑपरेटरों की मौजूदगी और आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों की जानकारी ली। नगर आयुक्त ने कहा कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी पंपिंग स्टेशन पहले से तैयार रहें, ताकि जलभराव की स्थिति बनने पर पानी की निकासी तुरंत शुरू की जा सके। खराब पंपों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश निरीक्षण के दौरान कुछ पंप खराब मिले। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को खराब पंपों की तत्काल मरम्मत कराने और उन्हें चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति में पंपिंग स्टेशन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसलिए किसी भी पंप के खराब रहने से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। सभी पंपों की नियमित जांच और समय-समय पर सर्विसिंग कराई जाए। सुभाष चंद्र बोस नगर में पंपों की सर्विसिंग न होने पर नाराजगी सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित बाढ़ पंपिंग स्टेशन के निरीक्षण के दौरान पंपों की समय से सर्विसिंग नहीं होने की बात सामने आई। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित अवर अभियंता और अधिशासी अभियंता के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में इस तरह की लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी। साथ ही सभी पंपों की नियमित सर्विसिंग और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई पंप खराब न मिले। डीजल और बैटरी पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश नगर आयुक्त ने सभी पंपिंग स्टेशनों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल और बैटरी उपलब्ध रखने को कहा। इसके अलावा आपात स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर पंपिंग व्यवस्था जारी रखने के लिए जनरेटर भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में संसाधनों की कमी के कारण जल निकासी का काम रुकना नहीं चाहिए। इसलिए पहले से ही डीजल, बैटरी और अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। लॉग बुक की भी जांच की निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने अलग-अलग पंपिंग स्टेशनों की लॉग बुक भी देखी। उन्होंने पंपों के संचालन और रखरखाव से संबंधित जानकारी की जांच की और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पंपिंग स्टेशनों पर ऑपरेटर लगातार मौजूद रहें और जरूरत पड़ने पर तत्काल पंप चालू किए जा सकें। सभी स्टेशनों पर ऑपरेटर मिले मौजूद निरीक्षण के दौरान सभी बाढ़ पंपिंग स्टेशनों पर ऑपरेटर उपस्थित मिले। नगर आयुक्त ने ऑपरेटरों को पंपों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और किसी भी तकनीकी समस्या की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राप्ती और रोहिणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के सभी बाढ़ पंपिंग स्टेशनों को पूरी तरह तैयार रखा जाए। किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनने पर बिना देरी के पानी की निकासी शुरू की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्डों के पार्षद, महाप्रबंधक जलकल, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, अशोक भाटी सहित जलकल और निर्माण विभाग के अवर अभियंता व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *