थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध पार्किंग वसूली:गोपालगंज में एक आरोपी को पकड़ा, मुख्य ठेकेदार फरार

थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से अवैध पार्किंग वसूली:गोपालगंज में एक आरोपी को पकड़ा, मुख्य ठेकेदार फरार

गोपालगंज के थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग शुल्क से अधिक राशि वसूलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी फरार बताया जा रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सामने आया। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से कार पार्किंग के नाम पर मनमानी राशि वसूलते हुए लोग दिखाई दे रहे थे। वीडियो में बलपूर्वक राशि वसूली का भी आरोप सामने आया। एसपी ने लिया तत्काल संज्ञान वीडियो सामने आने के बाद गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए थावे थानाध्यक्ष को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि निर्धारित पार्किंग शुल्क 60 रुपये प्रति वाहन था, लेकिन श्रद्धालुओं से 80 रुपये वसूले जा रहे थे। यानी प्रत्येक वाहन से 20 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे। ठेकेदार ने युवक को वसूली पर रखा था जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मेला ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी ने अजय कुमार राम को पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए रखा था। पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद आरोपी अजय कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मुख्य ठेकेदार की तलाश तेज मामले में मुख्य ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी अभी फरार है। एसपी विनय तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को उसे जल्द गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया है। गोपालगंज पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि पार्किंग शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें। गोपालगंज के थावे मंदिर में श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग शुल्क से अधिक राशि वसूलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी फरार बताया जा रहा है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद सामने आया। वायरल वीडियो में मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं से कार पार्किंग के नाम पर मनमानी राशि वसूलते हुए लोग दिखाई दे रहे थे। वीडियो में बलपूर्वक राशि वसूली का भी आरोप सामने आया। एसपी ने लिया तत्काल संज्ञान वीडियो सामने आने के बाद गोपालगंज एसपी विनय तिवारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए थावे थानाध्यक्ष को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि निर्धारित पार्किंग शुल्क 60 रुपये प्रति वाहन था, लेकिन श्रद्धालुओं से 80 रुपये वसूले जा रहे थे। यानी प्रत्येक वाहन से 20 रुपये अतिरिक्त लिए जा रहे थे। ठेकेदार ने युवक को वसूली पर रखा था जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मेला ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी ने अजय कुमार राम को पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए रखा था। पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद आरोपी अजय कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मुख्य ठेकेदार की तलाश तेज मामले में मुख्य ठेकेदार चंद्रदेव चौधरी उर्फ डोमा चौधरी अभी फरार है। एसपी विनय तिवारी ने पुलिस अधिकारियों को उसे जल्द गिरफ्तार करने का सख्त निर्देश दिया है। गोपालगंज पुलिस ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि पार्किंग शुल्क के नाम पर मनमानी वसूली या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *