गया से पटना जाने के दौरान रविवार को जहानाबाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति और सरकारी इंतजामों को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को रहने, खाने और पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि सरकार केवल बयानबाजी कर रही है। बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही जरूरी सुविधाएं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। कई इलाकों में लोगों को रहने, खाने और पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाने के बजाय केवल बयानबाजी कर रही है। केंद्र से विशेष पैकेज की मांग नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार से बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने केंद्र से राहत और बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की। एयरफोर्स और हेलीकॉप्टर भेजने की मांग तेजस्वी यादव ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने जा रहे हैं। इसमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए एयर फोर्स, हेलीकॉप्टर और केंद्र की टीम भेजने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र को बिहार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। PM पर तंज, ‘चुनाव होता तो बार-बार आते’ तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार बाढ़ से परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर चुनाव होता तो प्रधानमंत्री बार-बार बिहार में वोट मांगने पहुंचते। प्रधानमंत्री की ओर से विरोधियों को ‘नाराज फूफा’ कहे जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मेलानिया को चॉकलेट खिला सकते हैं, तो वह किसी को भी कुछ भी बोल सकते हैं। गया से पटना जाने के दौरान रविवार को जहानाबाद पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में बाढ़ की स्थिति और सरकारी इंतजामों को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को रहने, खाने और पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि सरकार केवल बयानबाजी कर रही है। बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रही जरूरी सुविधाएं तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। कई इलाकों में लोगों को रहने, खाने और पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जमीनी स्तर पर राहत पहुंचाने के बजाय केवल बयानबाजी कर रही है। केंद्र से विशेष पैकेज की मांग नेता प्रतिपक्ष ने केंद्र सरकार से बिहार के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस पैकेज से बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने केंद्र से राहत और बचाव कार्य के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की भी मांग की। एयरफोर्स और हेलीकॉप्टर भेजने की मांग तेजस्वी यादव ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने जा रहे हैं। इसमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए एयर फोर्स, हेलीकॉप्टर और केंद्र की टीम भेजने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र को बिहार की मदद के लिए आगे आना चाहिए। PM पर तंज, ‘चुनाव होता तो बार-बार आते’ तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरा बिहार बाढ़ से परेशान है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इस मुद्दे पर एक शब्द भी नहीं बोला। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अगर चुनाव होता तो प्रधानमंत्री बार-बार बिहार में वोट मांगने पहुंचते। प्रधानमंत्री की ओर से विरोधियों को ‘नाराज फूफा’ कहे जाने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जब प्रधानमंत्री मेलानिया को चॉकलेट खिला सकते हैं, तो वह किसी को भी कुछ भी बोल सकते हैं।

