तेजप्रताप बोले- पत्नी रात भर पार्टी करती थी:किसी और लड़के को ‘I LOVE U’ लिखती थी; मैंने राबड़ी आवास जाना तक बंद कर दिया था

तेजप्रताप बोले- पत्नी रात भर पार्टी करती थी:किसी और लड़के को ‘I LOVE U’ लिखती थी; मैंने राबड़ी आवास जाना तक बंद कर दिया था

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि प्रेशर में मैंने शादी कर ली थी। मेरी जब शादी हुई तब मैं बिहार का स्वास्थ्य मंत्री हुआ करता था। लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी से मेरी लड़ाई होने लगी। तेजप्रताप ने बताया कि मेरी पत्नी घर से निकलने ही नहीं देती थी। पूजा करने से मना करती थी। सुबह 4 बजे तक वो पार्टी करती थी। ये सारी बातें उन्होंने एक रियलिटी शो में कही हैं। किसी लड़के को आई लव यू लिख रही थी तेजप्रताप यादव के साथ बैठा केंटेस्टेंट जब तेजप्रताप से पूछता है कि क्या वो सुट्टा मारती थी तो तेजप्रताप हां में सिर हिलाते हैं। अरेंज मैरिज में ये सब हो गया था। तेजप्रताप ने आगे बताया कि एक दिन में विधानसभा से शाम में घर लौटा। अपने कमरे में गया तो देखा कि मेरी पत्नी किसी से चैट कर रही है। मैं पीछे से देखा तो वो किसी लड़के को लव यू लिख रही थी। उसको हार्ट भेज रही थी। मैंने सब पढ़ लिया। मेरे लिए पॉजिटिव बस ये रहा कि जब-जब हमारी लड़ाई हुई मैंने उसका वीडियो बना लिया। मैंने वही सब वीडियो कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में अपनी पर्सनल लाइफ पर बातें की थीं। उन्होंने बताया था आखिर उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों लिया। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि हमारे बीच बनती नहीं थी। हम पूजा और मंदिर जाने वाले आदमी है। वो (ऐश्वर्या) इसके लिए वो रोक-टोक करती थी। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या ने मेरी मां को पीटा भी था। तेजप्रताप ने कहा था -ऐश्वर्या ने मेरी माताजी को मारा था ऐश्वर्या राय के मारपीट के आरोपों पर तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है। इसका सबूत क्या है? उन्होंने जब मेरी माता जी को मारा था तो दो-तीन विधायक वहीं मौजूद थे। मेरे पास भी वीडियो है। सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड है। 2018 में हुई थी तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तेजप्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और रबड़ी देवी के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। शादी के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद ने अपने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए। वह 2019 का ही समय था जब ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींचकर मारा है, राबड़ी आवास में गार्ड ने भी मुझे मारा है। राबड़ी देवी ने मेरा फोन छीन लिया। मां-बाप को जलील कर रहे हैं। इसके बाद चंद्रिका राय और उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे। तेजप्रताप यादव ने भी ऐश्वर्या पर आरोप लगाए थे। मामला इतना बढ़ा कि तलाक तक पहुंच गया। ऐश्वर्या ने कहा था- मेरी लाइफ बर्बाद क्यों की तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के वायरल वीडियो-फोटो पर ऐश्वर्या राय ने कहा था कि मुझे उनके अफेयर के बारे में कुछ पता नहीं था। जब मुझे मारा गया था, तब सामाजिक न्याय कहां था। सब को अफेयर की जानकारी थी तो मेरी शादी क्यों कराई थी। सोशल मीडिया पर बेटे को घर से निकाल देना कोई अलग करना नहीं होता। कल ही राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर गई होंगी। उन्हें समझाया होगा। सब ड्रामा है। ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई। मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में एक बार फिर से खुलकर बात की है। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि प्रेशर में मैंने शादी कर ली थी। मेरी जब शादी हुई तब मैं बिहार का स्वास्थ्य मंत्री हुआ करता था। लेकिन शादी के 3 महीने बाद ही पत्नी से मेरी लड़ाई होने लगी। तेजप्रताप ने बताया कि मेरी पत्नी घर से निकलने ही नहीं देती थी। पूजा करने से मना करती थी। सुबह 4 बजे तक वो पार्टी करती थी। ये सारी बातें उन्होंने एक रियलिटी शो में कही हैं। किसी लड़के को आई लव यू लिख रही थी तेजप्रताप यादव के साथ बैठा केंटेस्टेंट जब तेजप्रताप से पूछता है कि क्या वो सुट्टा मारती थी तो तेजप्रताप हां में सिर हिलाते हैं। अरेंज मैरिज में ये सब हो गया था। तेजप्रताप ने आगे बताया कि एक दिन में विधानसभा से शाम में घर लौटा। अपने कमरे में गया तो देखा कि मेरी पत्नी किसी से चैट कर रही है। मैं पीछे से देखा तो वो किसी लड़के को लव यू लिख रही थी। उसको हार्ट भेज रही थी। मैंने सब पढ़ लिया। मेरे लिए पॉजिटिव बस ये रहा कि जब-जब हमारी लड़ाई हुई मैंने उसका वीडियो बना लिया। मैंने वही सब वीडियो कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले भी तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में अपनी पर्सनल लाइफ पर बातें की थीं। उन्होंने बताया था आखिर उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने का फैसला क्यों लिया। तेजप्रताप यादव ने कहा है कि हमारे बीच बनती नहीं थी। हम पूजा और मंदिर जाने वाले आदमी है। वो (ऐश्वर्या) इसके लिए वो रोक-टोक करती थी। तेजप्रताप ने यह भी कहा कि ऐश्वर्या ने मेरी मां को पीटा भी था। तेजप्रताप ने कहा था -ऐश्वर्या ने मेरी माताजी को मारा था ऐश्वर्या राय के मारपीट के आरोपों पर तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है। इसका सबूत क्या है? उन्होंने जब मेरी माता जी को मारा था तो दो-तीन विधायक वहीं मौजूद थे। मेरे पास भी वीडियो है। सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड है। 2018 में हुई थी तेजप्रताप-ऐश्वर्या की शादी तेजप्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तेजप्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और रबड़ी देवी के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। शादी के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद ने अपने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए। वह 2019 का ही समय था जब ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी ने मुझे बाल खींचकर मारा है, राबड़ी आवास में गार्ड ने भी मुझे मारा है। राबड़ी देवी ने मेरा फोन छीन लिया। मां-बाप को जलील कर रहे हैं। इसके बाद चंद्रिका राय और उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे। तेजप्रताप यादव ने भी ऐश्वर्या पर आरोप लगाए थे। मामला इतना बढ़ा कि तलाक तक पहुंच गया। ऐश्वर्या ने कहा था- मेरी लाइफ बर्बाद क्यों की तेजप्रताप यादव और अनुष्का यादव के वायरल वीडियो-फोटो पर ऐश्वर्या राय ने कहा था कि मुझे उनके अफेयर के बारे में कुछ पता नहीं था। जब मुझे मारा गया था, तब सामाजिक न्याय कहां था। सब को अफेयर की जानकारी थी तो मेरी शादी क्यों कराई थी। सोशल मीडिया पर बेटे को घर से निकाल देना कोई अलग करना नहीं होता। कल ही राबड़ी देवी तेजप्रताप के घर गई होंगी। उन्हें समझाया होगा। सब ड्रामा है। ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई। मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *