बिहार कांग्रेस की सदाकत आश्रम में आज एक बड़ी बैठक चल रही है, जिसमें कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, पीसीसी मेंबर्स और मीडिया टीम को बुलाया गया है। इस बैठक के अध्यक्षता बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू कर रहे हैं। इस बैठक में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जन आंदोलन के अगले चरणों के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। कांग्रेस कल से पूरे बिहार में ब्लॉक स्तरीय मार्च और जनसंपर्क अभियान शुरू करेगा। वोट चोरी के खिलाफ नवंबर अंत तक कार्यक्रम चलेगा- राजेश राम राजेश राम ने कहा कि आज सदाकत आश्रम में जिलाध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ हमारी बैठक है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में दिल्ली में एक बैठक हुई थी, जिसमें ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के वोटरों को धोखा देने की बात कही गई थी। इसे लेकर हम अभियान चला रहे हैं। नवंबर अंतिम तक हमारा कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा, इसे लेकर हमें आलाकमान से निर्देश मिले हैं और सर्कुलर जारी किया गया है। लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत हमने 2 से 8 अक्टूबर तक प्रोटेस्ट किया था। ब्लॉक स्तरीय मार्च और जनसंपर्क शुरू होगा लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत हमारा दूसरा फेज कल से शुरू होगा, जिसमें तहत 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरीय मार्च और जनसंपर्क शुरू होगा। इसके बाद तीसरे चरण में 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चौपाल होंगे। इसमें खासकर ऐसे गांव को चुना गया है जहां ज्ञानेश कुमार ने लोगों को वोट देने से वंचित किया है। फिर चौथे चरण में 25 और 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली कूच किया जाएगा। कांग्रेस ने 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली मेगा रैली में भागीदारी का भी कार्यक्रम बनाया है। बिहार कांग्रेस की मासिक रिपोर्ट पर भी होगी चर्चा इसके अलावा हमारी मासिक भी बैठक है। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय, मंडल स्तरीय और बूथ स्तरीय कमिटी के गठन की क्या स्थिति है इसका जायजा लिया जाएगा। इसकी अपडेट रिपोर्ट पर चर्चा होगी। BPCC एक्ट के माध्यम से प्रदेश में जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं, उसे अपलोड करने की क्या स्थिति है इस पर भी समीक्षा की जाएगी। बिहार कांग्रेस की सदाकत आश्रम में आज एक बड़ी बैठक चल रही है, जिसमें कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्ष, पीसीसी मेंबर्स और मीडिया टीम को बुलाया गया है। इस बैठक के अध्यक्षता बिहार कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू कर रहे हैं। इस बैठक में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जन आंदोलन के अगले चरणों के कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। कांग्रेस कल से पूरे बिहार में ब्लॉक स्तरीय मार्च और जनसंपर्क अभियान शुरू करेगा। वोट चोरी के खिलाफ नवंबर अंत तक कार्यक्रम चलेगा- राजेश राम राजेश राम ने कहा कि आज सदाकत आश्रम में जिलाध्यक्षों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ हमारी बैठक है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में दिल्ली में एक बैठक हुई थी, जिसमें ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के वोटरों को धोखा देने की बात कही गई थी। इसे लेकर हम अभियान चला रहे हैं। नवंबर अंतिम तक हमारा कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने आगे कहा, इसे लेकर हमें आलाकमान से निर्देश मिले हैं और सर्कुलर जारी किया गया है। लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत हमने 2 से 8 अक्टूबर तक प्रोटेस्ट किया था। ब्लॉक स्तरीय मार्च और जनसंपर्क शुरू होगा लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत हमारा दूसरा फेज कल से शुरू होगा, जिसमें तहत 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तरीय मार्च और जनसंपर्क शुरू होगा। इसके बाद तीसरे चरण में 25 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चौपाल होंगे। इसमें खासकर ऐसे गांव को चुना गया है जहां ज्ञानेश कुमार ने लोगों को वोट देने से वंचित किया है। फिर चौथे चरण में 25 और 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली कूच किया जाएगा। कांग्रेस ने 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली मेगा रैली में भागीदारी का भी कार्यक्रम बनाया है। बिहार कांग्रेस की मासिक रिपोर्ट पर भी होगी चर्चा इसके अलावा हमारी मासिक भी बैठक है। इस बैठक में प्रखंड स्तरीय, मंडल स्तरीय और बूथ स्तरीय कमिटी के गठन की क्या स्थिति है इसका जायजा लिया जाएगा। इसकी अपडेट रिपोर्ट पर चर्चा होगी। BPCC एक्ट के माध्यम से प्रदेश में जितने भी कार्यक्रम हो रहे हैं, उसे अपलोड करने की क्या स्थिति है इस पर भी समीक्षा की जाएगी।

