मुजफ्फरपुर- जमीन म्यूटेशन घोटाले में मुसहरी CO महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार:भू-माफिया, बेलसंड विधायक अमित रानू से साठगांठ के आरोप; डीएम की रिपोर्ट पर हुए थे सस्पेंड

मुजफ्फरपुर- जमीन म्यूटेशन घोटाले में मुसहरी CO महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार:भू-माफिया, बेलसंड विधायक अमित रानू से साठगांठ के आरोप; डीएम की रिपोर्ट पर हुए थे सस्पेंड

मुजफ्फरपुर के मुसहरी अंचल में जमीन घोटाले के मामले में निलंबित अंचलाधिकारी (CO) महेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। सीओ पर करीब 15 करोड़ रुपए की 70 डिसमिल जमीन की हेराफेरी और भू-माफिया से मिलीभगत के आरोप हैं। इससे पहले मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। दाखिल-खारिज में अनियमितताएं और फर्जी दस्तावेजों से भू-माफिया को फायदा पहुंचाने की शिकायतें मिली थीं। डीएम की सिफारिश पर राजस्व विभाग ने उन्हें सस्पेंड किया था। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सारण प्रमंडल निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने सीओ को पूछताछ के लिए बुलाया। सबूत मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच में सामने आए कई संगीन आरोप सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला पर मृत व्यक्तियों के नाम से आपत्तियां स्वीकार करने, नामांतरण आवेदनों को जानबूझकर महीनों तक लंबित रखने और आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारियां न देने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा, अहियापुर थाना क्षेत्र में लोजपा विधायक अमित रानू से जुड़े एक चर्चित जमीन कब्जे के मामले में भी विवाद गहराया था। उस प्रकरण में विधायक और राजस्व कर्मचारी के साथ-साथ सीओ के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई शुक्रवार को पुलिस ने सीओ को विधिवत पूछताछ के लिए बुलाया था। वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा कई घंटों तक की गई कड़ाई से पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आधिकारिक तौर पर हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन और राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों और भू-माफियाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है। मुजफ्फरपुर के मुसहरी अंचल में जमीन घोटाले के मामले में निलंबित अंचलाधिकारी (CO) महेंद्र कुमार शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने इसकी पुष्टि की। सीओ पर करीब 15 करोड़ रुपए की 70 डिसमिल जमीन की हेराफेरी और भू-माफिया से मिलीभगत के आरोप हैं। इससे पहले मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। दाखिल-खारिज में अनियमितताएं और फर्जी दस्तावेजों से भू-माफिया को फायदा पहुंचाने की शिकायतें मिली थीं। डीएम की सिफारिश पर राजस्व विभाग ने उन्हें सस्पेंड किया था। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय सारण प्रमंडल निर्धारित किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने सीओ को पूछताछ के लिए बुलाया। सबूत मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच में सामने आए कई संगीन आरोप सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला पर मृत व्यक्तियों के नाम से आपत्तियां स्वीकार करने, नामांतरण आवेदनों को जानबूझकर महीनों तक लंबित रखने और आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारियां न देने जैसे कई गंभीर आरोप हैं। इसके अलावा, अहियापुर थाना क्षेत्र में लोजपा विधायक अमित रानू से जुड़े एक चर्चित जमीन कब्जे के मामले में भी विवाद गहराया था। उस प्रकरण में विधायक और राजस्व कर्मचारी के साथ-साथ सीओ के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिससे उनकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस की कड़ी कार्रवाई शुक्रवार को पुलिस ने सीओ को विधिवत पूछताछ के लिए बुलाया था। वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा कई घंटों तक की गई कड़ाई से पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ कई पुख्ता सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने उन्हें आधिकारिक तौर पर हिरासत में लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इस बड़ी कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन और राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों और भू-माफियाओं की भूमिका की भी जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *