असम के तेजपुर में 24 जर्नलिस्ट्स का तीन सप्ताह का डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट्स कोर्स पूरा हो गया। इसमें राजस्थान के जयपुर से दैनिक भास्कर डिजिटल की जर्नलिस्ट उत्कर्षा शेखर भी शामिल हुईं। कोर्स के दौरान इंडियन एयरफोर्स, आर्मी और नेवी की जानकारी दी गई। ब्रीफिंग, फील्ड विजिट और सैन्य अधिकारियों से बातचीत के जरिए जर्नलिस्ट्स ने रक्षा मामलों की रिपोर्टिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों को समझा। तीनों सेनाओं की ट्रेनिंग फेज पूरा हुआ डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट्स कोर्स में इंडियन एयर फोर्स, आर्मी और नेवी से जुड़े ट्रेनिंग फेज हुए। तीनों सेनाओं के चरण पूरे होने के बाद तेजपुर में कोर्स का समापन हुआ। इस दौरान जर्नलिस्ट्स को सेनाओं की भूमिका, क्षमताओं और उनके ऑपरेशनल माहौल के बारे में जानकारी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर फील्ड विजिट कराया गया। सैन्य अधिकारियों से बातचीत कर जर्नलिस्ट्स ने सेनाओं की कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और चुनौतियों को समझा। रक्षा रिपोर्टिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर कोर्स में रक्षा से जुड़ी खबरें तैयार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों और जर्नलिज्म की जिम्मेदारियों पर भी जानकारी दी गई। जर्नलिस्ट्स को बताया गया कि रक्षा मामलों की रिपोर्टिंग में तथ्यों की जांच के साथ ऑपरेशनल संवेदनशीलता और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलुओं का ध्यान रखना जरूरी है। लेफ्टिनेंट की अध्यक्षता में खत्म हुआ ट्रेनिंग फेज तेजपुर में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता गजराज कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल नीरज शुक्ला ने की। कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय के एडिशनल डायरेक्टर जनरल (मीडिया एंड कम्युनिकेशन) विजय कुमार भी शामिल हुए। उनके साथ डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक रिलेशंस के अधिकारी भी मौजूद रहे।

