हाथरस की सदाबाद तहसील के बामनाई गांव निवासी अनुज चौधरी (16) को पुलिस ने तीन महीने बाद बरामद कर लिया है। अनुज वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से गुरु दीक्षा लेने के बाद एक आश्रम चला गया था। बेटे की तलाश में उसके माता-पिता कई महीनों तक जगह-जगह भटकते रहे और बाद में धरना-प्रदर्शन भी किया। मामला चर्चा में आने और लगातार दबाव के बाद पुलिस ने अनुज को बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया। घर लौटने के बाद अनुज ने बताया कि वह धीरे-धीरे सत्संग सुनने लगा था, जिससे वह प्रभावित हुआ और जीवन का सही अर्थ समझने में मदद मिली। उसने कहा कि आगे वह अपने माता-पिता की सेवा करेगा और गुरुदेव के सिद्धांतों का पालन करेगा।
खबर में अपडेट जारी है

