खंडवा। आंध्रप्रदेश के पोन्नूरु में माना पोन्नूरु ब्लड वेलफेयर एसोसिएशन ने वार्षिकोत्सव में जय महाराणा रक्तदान समूह भारत, खंडवा के संस्थापक शैलू मंडलोई को रक्तदान के क्षेत्र में कार्य के लिए अतिथि के रूप में बुलाकर सम्मानित किया गया। समूह के संचालक शुभम सिंह गौड ने यह जानकारी दी। मौके पर मेगा रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। संस्था अध्यक्ष तिरुमाला शेट्टी उमा शंकर ने रक्तदान जागरूकता बढ़ाने की बात कही।

