भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर 13 अगस्त को गांधी प्रतिमा, फूलबाग से तिरंगा यात्रा निकालने की तैयारी जुटी है। तिरंगा यात्रा के संयोजक और जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित ने सोमवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शहर के विभिन्न डिग्री व इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया। अभिनव दीक्षित ने सभी लोगो को तिरंगा देकर उन्हें आमंत्रित किया। इसके साथ ही यात्रा के माध्यम से जनमानस को देश भक्ति का संदेश देने के लिए तिरंगा यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित, कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार, गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेंद्र सिंह, एमएलसी अरुण पाठक, एमएलसी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश अवस्थी से मुलाकात कर मार्ग दर्शन प्राप्त कर तिरंगा देकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को भी किया आमंत्रित
राष्ट्र के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों की सहभागिता को लेकर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों से भी संपर्क किया गया।
इन प्रधानाचार्यों से की मुलाकात
पीपीएन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर एवं प्रधानाचार्य अनूप सिंह
डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर मनोज जोहरी
डीएवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव
एवी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रदीप गुप्ता
जेएनके कॉलेज के प्रिंसिपल एमडी बाजपेई भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रभक्ति और एकता के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। 13 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी की जा रही है। तिरंगा यात्रा में शामिल होने के आमंत्रण के लिए मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा संयोजक अभिनव दीक्षित, पूर्व जिला संयोजक बीजेपी युवा मोर्चा अक्षय त्रिवेदी, अनुराग त्रिपाठी व अन्य मौजूद रहे।


