बल्केश्वर मेले में झूले-भंडारे की धूम:खाने-पीने, खरीदारी और दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग

बल्केश्वर मेले में झूले-भंडारे की धूम:खाने-पीने, खरीदारी और दर्शन के लिए उमड़े हजारों लोग

आगरा के प्रसिद्ध बल्केश्वर मंदिर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले में सोमवार को भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेले में एक तरफ झूलों की रौनक है तो दूसरी तरफ शिव भक्तों की आस्था देखने को मिली। झूलों पर बच्चों की धूम
मेला शुरू होते ही बच्चों की सबसे पहली पसंद झूले बने। ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, मौत का कुआं और विशाल झूलों पर बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं। छोटे-छोटे बच्चे खिलौने और गुब्बारे लेकर मस्ती करते दिखे। कई जगह टैटू और फेस पेंटिंग के स्टॉल भी लगे हैं जहां बच्चे लाइन लगाकर अपना नाम और शिव का त्रिशूल बनवा रहे हैं। खाने-पीने के स्टॉल पर भीड़
मेले में खाने-पीने की भी भरमार है। चाट, गोलगप्पे, टिक्की, भुट्टा, आइसक्रीम और जलेबी की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। महिलाओं ने घर के लिए चूड़ियां, बिंदी, पर्स और सजावटी सामान की खरीदारी की। लोहे के बर्तन और घरेलू सामान के स्टॉल पर भी लोग जमकर मोलभाव करते नजर आए। कई जगह भंडारे का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बड़ों की आस्था, मंदिर में लगी कतार
मेले का असली आकर्षण बल्केश्वर मंदिर में दर्शन है। सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगी। बड़े-बुजुर्ग हाथों में जल और बेलपत्र लेकर भोले के दर्शन के लिए पहुंचे। पुजारियों ने लगातार पूजा कराई। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस बल तैनात है और CCTV से निगरानी की जा रही है। मेले में आस्था, मस्ती और खरीदारी का अनोखा संगम देखने को मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *