डिवाइडर से टकराई बाइक,दो युवकों की मौत:कोटा-उदयपुर हाईवे पर हुआ हादसा,नयागांव जा रहे थे

डिवाइडर से टकराई बाइक,दो युवकों की मौत:कोटा-उदयपुर हाईवे पर हुआ हादसा,नयागांव जा रहे थे

कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में कोटा-उदयपुर हाईवे पर रात 9:15 बजे एक सड़क हादसा हो गया। यहां बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे जा गिरे। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कोटा मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट करवाया है। रानपुर थाने के एएसआई राम सिंह यादव ने बताया कि दोनों युवक बाइक से नयागांव की ओर जा रहे थे। हाईवे से स्लिप लाइन की तरफ आते समय बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक युवक की पहचान चतुर्भुज भील निवासी नयागांव के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी। दोनों शवों को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *