समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट से लगातार चार बार के विधायक विजय कुमार चौधरी बिहार के नए डिप्टी सीएम बने हैं। जहां एक ओर इलाके में खुशी का माहौल है, वहीं लोगों की अब अपेक्षाएं भी बढ़ गई है। सरायरंजन के साथ ही जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के विकास की उम्मीद लगा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत चार पंचायत हर साल बाया नदी की बाढ़ में डूब जाता है। जिससे लोगों का आवागमन तक ठप पर जाता है। बाया नदी के अखाड़ा घाट पर पिलर का निर्माण तो कराया गया, लेकिन अब तक पुल नहीं बना है। विजय चौधरी के डिप्टी सीएम बनने से अब फिर से पुल निर्माण की उम्मीद जगी है। वेटनरी कॉलेज बनने से होगा फायदा स्थानीय प्रमोद कुमार मिलीन बताते हैं कि डिप्टी सीएम उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। जिले के सर्वमान्य नेता हैं। सरायरंजन में उन्होंने काफी विकास किया है, लेकिन उजियारपुर में विकास नहीं हो पाया है। देवखाल चौर में 475 एकड़ सरकारी जमीन है। इस जमीन पर अगर वेटनरी कॉलेज बन जाए तो काफी फायदा होगा। औद्योगिक क्षेत्र के रूप में इसे विकसित किया जा सकता है। मत्स्य पालन विभाग की ओर से भी कोई स्कीम लाया जाए तो इससे इस इलाके का विकास होगा। कॉलेज या इंडस्ट्री खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पूरे इलाके में विकास की उम्मीद समस्तीपुर के अनस रिजवान का कहना है कि विजय चौधरी ने सरायरंजन में बहुत काम किया। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाया। इलाके में सड़कों का जाल बिछवाया। उम्मीद है कि अब पूरे जिले को पारदर्शी नजर से देखेंगे। जिले के सभी विधायकों के साथ बैठक पर विकास के लिए योजना बनानी चाहिए। कई गांव में बाढ़ की समस्या विद्यापतिनगर क्षेत्र के कुणाल कुमार बताते हैं कि सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में विद्यापतिनगर प्रखंड भी आता है। लेकिन इस इलाके में विकास की गति मंद है। अखड़ाघाट पर करीब एक दशक पूर्व बाया नदी पर पुल बनाने के लिए पिलर का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन पुल का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। बाढ़ के समय में मऊ के साथ बेगूसराय के बछबाड़ा प्रखंड के कई गांव प्रभावित होते हैं। इस इलाके के लोग नाव की सवारी करते हैं। इसके साथ ही प्रखंड का चार पंचायत बाजितपुर, मऊधनेशपुर दक्षिण, बाल कृष्णपुर मरवा, शेरपुर ढेपुरा बाढ़ के समय में डूबा रहता है। बाया नदी पर 13 साल पहले बना था पिलर विद्यापतिनगर को बेगूसराय के बछबाड़ा प्रखंड से जोड़ने के लिए आज से 13 साल पहले मऊधनेशपुर दक्षिण पंचायत से गुजरने वाली बाया नदी पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाया गया था। नदी पर पांच पिलर बनकर तैयार है। लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो पाया। मामला पहुंच पथ पर आकर फंस गया। इलाके के लोगों ने पुल के लिए संघर्ष भी किया है। जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्र में कॉलेज बनाने की मांग विद्यापतिनगर के संजीव कुमार झा बताते है कि इस इलाके में महाविद्यालय नहीं है। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को दलसिंहसराय जाना होता है। जिससे खास कर लड़कियों को परेशानी होती है। जबकि कई इलाका दियारा क्षेत्र है। उन्हें उम्मीद है कि अब जब इस क्षेत्र के विधायक डिप्टी सीएम बन गए हैं तो इस इलाके में महाविधायल जरूरत लेकर आएंगे। समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट से लगातार चार बार के विधायक विजय कुमार चौधरी बिहार के नए डिप्टी सीएम बने हैं। जहां एक ओर इलाके में खुशी का माहौल है, वहीं लोगों की अब अपेक्षाएं भी बढ़ गई है। सरायरंजन के साथ ही जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के विकास की उम्मीद लगा रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत चार पंचायत हर साल बाया नदी की बाढ़ में डूब जाता है। जिससे लोगों का आवागमन तक ठप पर जाता है। बाया नदी के अखाड़ा घाट पर पिलर का निर्माण तो कराया गया, लेकिन अब तक पुल नहीं बना है। विजय चौधरी के डिप्टी सीएम बनने से अब फिर से पुल निर्माण की उम्मीद जगी है। वेटनरी कॉलेज बनने से होगा फायदा स्थानीय प्रमोद कुमार मिलीन बताते हैं कि डिप्टी सीएम उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं। जिले के सर्वमान्य नेता हैं। सरायरंजन में उन्होंने काफी विकास किया है, लेकिन उजियारपुर में विकास नहीं हो पाया है। देवखाल चौर में 475 एकड़ सरकारी जमीन है। इस जमीन पर अगर वेटनरी कॉलेज बन जाए तो काफी फायदा होगा। औद्योगिक क्षेत्र के रूप में इसे विकसित किया जा सकता है। मत्स्य पालन विभाग की ओर से भी कोई स्कीम लाया जाए तो इससे इस इलाके का विकास होगा। कॉलेज या इंडस्ट्री खुलने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। पूरे इलाके में विकास की उम्मीद समस्तीपुर के अनस रिजवान का कहना है कि विजय चौधरी ने सरायरंजन में बहुत काम किया। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खुलवाया। इलाके में सड़कों का जाल बिछवाया। उम्मीद है कि अब पूरे जिले को पारदर्शी नजर से देखेंगे। जिले के सभी विधायकों के साथ बैठक पर विकास के लिए योजना बनानी चाहिए। कई गांव में बाढ़ की समस्या विद्यापतिनगर क्षेत्र के कुणाल कुमार बताते हैं कि सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में विद्यापतिनगर प्रखंड भी आता है। लेकिन इस इलाके में विकास की गति मंद है। अखड़ाघाट पर करीब एक दशक पूर्व बाया नदी पर पुल बनाने के लिए पिलर का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन पुल का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है। बाढ़ के समय में मऊ के साथ बेगूसराय के बछबाड़ा प्रखंड के कई गांव प्रभावित होते हैं। इस इलाके के लोग नाव की सवारी करते हैं। इसके साथ ही प्रखंड का चार पंचायत बाजितपुर, मऊधनेशपुर दक्षिण, बाल कृष्णपुर मरवा, शेरपुर ढेपुरा बाढ़ के समय में डूबा रहता है। बाया नदी पर 13 साल पहले बना था पिलर विद्यापतिनगर को बेगूसराय के बछबाड़ा प्रखंड से जोड़ने के लिए आज से 13 साल पहले मऊधनेशपुर दक्षिण पंचायत से गुजरने वाली बाया नदी पर पुल निर्माण के लिए पिलर बनाया गया था। नदी पर पांच पिलर बनकर तैयार है। लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो पाया। मामला पहुंच पथ पर आकर फंस गया। इलाके के लोगों ने पुल के लिए संघर्ष भी किया है। जिसके बाद जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई है। क्षेत्र में कॉलेज बनाने की मांग विद्यापतिनगर के संजीव कुमार झा बताते है कि इस इलाके में महाविद्यालय नहीं है। जिससे इस क्षेत्र के लोगों को दलसिंहसराय जाना होता है। जिससे खास कर लड़कियों को परेशानी होती है। जबकि कई इलाका दियारा क्षेत्र है। उन्हें उम्मीद है कि अब जब इस क्षेत्र के विधायक डिप्टी सीएम बन गए हैं तो इस इलाके में महाविधायल जरूरत लेकर आएंगे।


