ट्रॉली के लोहे के पल्ले चुराए, 3 आरोपी गिरफ्तार:5.5 क्विंटल लोहा और 8 लाख की पिकअप जब्त; CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

ट्रॉली के लोहे के पल्ले चुराए, 3 आरोपी गिरफ्तार:5.5 क्विंटल लोहा और 8 लाख की पिकअप जब्त; CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

उमरिया के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली के लोहे के पल्ले चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 5.5 क्विंटल लोहे के पल्ले बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए है। चोरी में इस्तेमाल 8 लाख रुपए कीमत की पिकअप भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा किया। मरम्मत के लिए रखे पल्ले चोरी हुए थे ग्राम बरबसपुर निवासी तिलक राज विश्वकर्मा ने 8 सितंबर को सिविल लाइन चौकी में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 5 से 7 सितंबर के बीच घघरी गांव में कृष्णा वेल्डिंग वर्क के सामने मरम्मत के लिए रखे ट्रैक्टर-ट्रॉली के लोहे के पल्ले चोरी हो गए। सीसीटीवी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन संदिग्धों की पहचान की। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर लोहा बरामद पुलिस ने जीतेन्द्र मिश्रा, राज रैदास और ललित रैदास को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 5.5 क्विंटल लोहे के पल्ले बरामद किए गए। इनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई गई है। 8 लाख की पिकअप भी जब्त पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन क्रमांक MP 54 ZC 9271 भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक वाहन की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। मामले में आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *