टीकमगढ़ में बान सुजारा बांध 99% भरा:सामान्य औसत के लिए 3.3 इंच बारिश की जरूरत; उड़द की कटाई शुरु, किसान चिंतित

टीकमगढ़ में बान सुजारा बांध 99% भरा:सामान्य औसत के लिए 3.3 इंच बारिश की जरूरत; उड़द की कटाई शुरु, किसान चिंतित

टीकमगढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश जारी है। पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 0.5 इंच औसत बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही इस सीजन में जिले की औसत बारिश 36.7 इंच हो गई है। जिले की सामान्य औसत बारिश 40 इंच है, यानी सामान्य औसत आंकड़े तक पहुंचने के लिए 3.3 इंच बारिश और बाकी है। जिले की तीन तहसीलों में सामान्य औसत से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। टीकमगढ़ तहसील में अब तक 44.5 इंच, खरगापुर में 42.5 इंच और पलेरा में 56 इंच बारिश हुई है। वहीं, लिधौरा तहसील में सबसे कम 22.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह से भी जिले में रुक-रुककर बारिश जारी है। बान सुजारा बांध 99% भरा जिले का बान सुजारा बांध 99.068% भर चुका है। बांध प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान जलस्तर 316.45 मीटर है, जबकि बांध की पूर्ण भराव क्षमता 316.50 मीटर है। धसान नदी से बांध में 80 घन मीटर प्रति सेकंड पानी की आवक हो रही है। फिलहाल बांध का एक गेट 0.50 मीटर खोला गया है। इससे 70 घन मीटर प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। तेज बारिश के अलर्ट से उड़द किसानों की चिंता मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसान सीताराम यादव ने बताया कि खेतों में उड़द की फसल की कटाई चल रही है। उनके अनुसार, ज्यादा बारिश होने पर किसानों को फसल नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *