श्रीगंगानगर में डेयरियों पर एक अक्टूबर से नहीं होगी दूध-सप्लाई:उत्पादकों ने दी चेतावनी, बोले- 100 रुपए प्रति लीटर करे दूध की कीमत

श्रीगंगानगर में डेयरियों पर एक अक्टूबर से नहीं होगी दूध-सप्लाई:उत्पादकों ने दी चेतावनी, बोले- 100 रुपए प्रति लीटर करे दूध की कीमत

श्रीगंगानगर में दूध उत्पादकों की अनेक मांगों को लेकर शुक्रवार को श्रीगंगानगर दूध यूनियन और दूध उत्पादक किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर गंगासिंह चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। किसानों ने 1 अक्टूबर से जिलेभर के दूध उत्पादक डेयरियों और संबंधित संस्थानों को दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी। धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा- दूध उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है। पशु आहार, चारा, फीड और पशुपालन से जुड़ी अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से पशुपालकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। किसानों ने डेयरियों में दूध का खरीद मूल्य बढ़ाकर 20 रुपए प्रति फैट निर्धारित करने की मांग रखी। इसके अलावा किसानों ने गाय के दूध का मूल्य 80 रुपए प्रति लीटर और भैंस के दूध का मूल्य 100 रुपए प्रति लीटर निर्धारित करने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी। मिलावटी दूध पर कार्रवाई की मांग किसानों ने जिले में बनाए और बेचे जा रहे नकली व मिलावटी दूध पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। किसान नेताओं का कहना है कि मिलावटी दूध से आम लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और शुद्ध दूध उत्पादन करने वाले पशुपालकों को भी आर्थिक नुकसान होता है। उन्होंने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाकर मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पशु आहार कालाबाजारी पर लगे रोक किसानों ने पशु आहार और फीड की बढ़ती कीमतों का मुद्दा भी उठाया। किसानों ने संबंधित विभाग से बाजार की जांच कराने और किसानों को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण पशु आहार उपलब्ध करवाने की मांग की। साथ ही कथित कालाबाजारी और अनियमितताओं पर कार्रवाई की मांग की। आंदोलन तेज करने की चेतावनी दूध यूनियन के प्रतिनिधियों ने कहा कि दूध उत्पादक लंबे समय से उचित मूल्य और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते ठोस निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को आगे और तेज किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *