अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; पुलिस ने शुरू की जांच

अमृतसर में कपड़ा व्यापारी पर फायरिंग:टांग में लगी गोली, दुकान खुली थी, तभी पहुंचे 2 हमलावर; पुलिस ने शुरू की जांच

अमृतसर में बाइक सवार दो युवकों ने कपड़ा व्यापारी पर गोली चला दी। गोली व्यापारी की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब पौने 11 बजे की है। गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहीदां साहिब के पास बाजार में कपड़े की एक दुकान खुली हुई थी, जहां मुख्य रूप से महिलाओं के सूट का कारोबार होता है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और दुकान के मालिक को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली कपड़ा व्यापारी की टांग में लगी मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, गोली कपड़ा व्यापारी की टांग में लगी। घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही थाना बी डिवीजन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *