झाबुआ में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई:दरबार छतरी के पास अवैध निर्माण हटाया; आवागमन के लिए मलबा हटाने के निर्देश

झाबुआ में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई:दरबार छतरी के पास अवैध निर्माण हटाया; आवागमन के लिए मलबा हटाने के निर्देश

झाबुआ नगर पालिका क्षेत्र में रविवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। डिप्टी कलेक्टर सुनील डावर के नेतृत्व में राजस्व विभाग, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने दरबार छतरी के पास एक अवैध निर्माण हटाया। कार्रवाई सर्वे क्रमांक 167 के भूखंड क्रमांक 33 पर की गई। इसका रकबा 2.884 हेक्टेयर है। यह नजूल आबादी शीट क्रमांक 12 में आता है। प्रशासन के मुताबिक, संजय भूरिया निवासी बिल्डोज ने यहां 30×30 फीट क्षेत्र में अस्थाई निर्माण कर कब्जा किया था। आवागमन बरकरार रखने तुरंत मलबा हटाया गया प्रशासनिक टीम ने रविवार दोपहर मौके पर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई हिमांशु पिता जगदीश रैकवार की शिकायत के आधार पर की गई। कार्रवाई के बाद निर्माण का मलबा मौके पर फैल गया। इससे लोगों के आवागमन में परेशानी होने लगी। इसे देखते हुए प्रशासन ने मलबा तुरंत हटाने के निर्देश दिए। ताकि स्थानीय रहवासियों की परेशानी दूर हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *