गाजियाबाद में शाम को बूंदाबादी से बदला मौसम:रात में बारिश का अलर्ट, आसपास के जिलों में बारिश से गिरा तापमान

गाजियाबाद में शाम को बूंदाबादी से बदला मौसम:रात में बारिश का अलर्ट, आसपास के जिलों में बारिश से गिरा तापमान

गाजियाबाद में रविवार शाम को अलग अलग क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। जहां शहर में कई जगह हल्की बारिश पड़ी। देहात के क्षेत्रों में भी एक साथ मौसम बदला। मौसम विभाग ने आज रविवार रात में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले दिन में मौसम साफ रहा। पिछले 2 दिनों में लगातार मौसम बदलता रहा है। जिससे तापमान में भी गिरावट रही। तापमान गिरने से मौसम सुहाना गाजियाबाद में शाम को एक साथ मौसम बदलने से उमस भरी गर्मी से राहत रही है। आज मौसम विभाग ने रात में 5 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे पहले शनिवार को भी हल्की बारिश हुई। आज दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। गाजियाबाद 1 से 11 अगस्त के बीच कई बार रुक-रुककर बारिश हुई। इसके बाद 12 और 13 अगस्त को तेज धूप निकली और उमस बढ़ गई। 13 अगस्त की शाम हल्की बारिश हुई थी। 17 अगस्त की शाम को भी हल्की बारिश हुई। 19 अगस्त की रात को हल्की बारिश से मौसम बदला। 21 अगस्त को भी हल्की बारिश हुई। आज 23 अगस्त को फिर मौसम बदला है। जुलाई में 196 मिमी बारिश जुलाई में गाजियाबाद में कुल 196 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी मौसम बदलता रहेगा। कहीं हल्की बारिश हो सकती है कुछ क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *