झांसी से पुणे जाने वालीं ट्रेन प्रभावित:झेलम और गोवा एक्सप्रेस समेत पांच का बदलेगा रूट

झांसी से पुणे जाने वालीं ट्रेन प्रभावित:झेलम और गोवा एक्सप्रेस समेत पांच का बदलेगा रूट

झांसी से हडपसर जाने वाले यात्रियों को सितंबर के आखिर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पुणे और हडपसर यार्ड में रेल ट्रैक का काम होने के चलते रेलवे ने ट्रेन नम्बर 01922 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर स्पेशल का संचालन दो दिन बदल दिया है। 23 और 30 सितंबर को यह ट्रेन हडपसर की जगह दौंड स्टेशन तक ही जाएगी। वहीं वापसी में ट्रेन नम्बर 01921 हडपसर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 24 सितंबर और 1 अक्टूबर को हडपसर के बजाय दौंड से चलेगी। इसके अलावा झांसी से चलने वाली ट्रेन नम्बर 01924 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-हडपसर स्पेशल को 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को रास्ते में रोकी जाएगी। ट्रेन को येवला-दौंड कॉर्ड लाइन सेक्शन में रोका जा सकता है, जिससे इसके संचालन में देरी हो सकती है। झांसी आने वाली ट्रेन ढाई घंटे देरी से चलेगी हडपसर से झांसी आने वाली ट्रेन नम्बर 01923 स्पेशल 20 सितंबर और 4 अक्टूबर को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी। ट्रेन का निर्धारित समय शाम 7.10 बजे है, लेकिन इन दोनों तारीखों में यह रात 9. 40 बजे हडपसर से चलेगी। दौंड एक्सप्रेस भी दौंड की जगह खड़की तक
झांसी मंडल से जुड़ी ट्रेन नम्बर 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस 19 सितंबर को दौंड की जगह खड़की स्टेशन पर समाप्त होगी। वहीं ट्रेन नम्बर 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस 20 सितंबर को दौंड की जगह खड़की से रात 12.30 बजे रवाना होगी।
पांच ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
यार्ड में काम के चलते जम्मू तवी-पुणे, पुणे-जम्मू तवी, हजरत निजामुद्दीन-वास्को-द-गामा, कोल्हापुर-हजरत निजामुद्दीन और मैसूरु-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों के रास्ते में पड़ने वाले स्टेशन भी छूटेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *