अररिया के हरियाली मार्केट से हटेगा पुराना कचरा:DM ने दिए निर्देश, बनेगा व्यवस्थित वेंडिंग जोन; वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस

अररिया के हरियाली मार्केट से हटेगा पुराना कचरा:DM ने दिए निर्देश, बनेगा व्यवस्थित वेंडिंग जोन; वेस्ट मैनेजमेंट पर फोकस

अररिया में शहरी स्वच्छता और बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने तेजी से कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बुडको और नगर निकायों के कामों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें ठोस कचरा प्रबंधन, पुराने कचरे को हटाने और व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने को लेकर अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी नगर निकायों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) और कंपोस्ट प्लांट बनाने का काम तेज करने को कहा। DM ने पुराने कचरे को हटाने का निर्देश दिया उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उपलब्ध जमीन के आधार पर जरूरी कार्रवाई करें और तय समय में काम पूरा करें। बैठक में नगर परिषद अररिया के हरियाली मार्केट में लंबे समय से पड़े पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) पर खास चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को जल्द से जल्द जरूरी मशीनें लगाकर इस पुराने कचरे को हटाने का निर्देश दिया। प्रशासन का मकसद सिर्फ कचरा हटाना नहीं है, बल्कि कचरा हटने के बाद उस जगह का बेहतर इस्तेमाल करना भी है। व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी फोकस डीएम ने कहा कि पुराने कचरे को हटाने के बाद हरियाली मार्केट की जमीन खाली कराकर वहां एक व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाया जाए। इससे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले और स्थानीय वेंडरों को एक तय जगह मिल सकेगी। साथ ही, बाजार में अतिक्रमण, बिखरी दुकानें और गंदगी की समस्या भी कम होगी। वहीं, जोगबनी नगर निकाय के प्रस्तावित वेंडिंग जोन की भी समीक्षा की गई। डीएम ने नगर परिषद जोगबनी के कार्यपालक पदाधिकारी को वेंडिंग जोन को जल्द चालू करने और इससे जुड़े सभी कामों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में नगर निकायों में कचरे को अलग करने, इकट्ठा करने, प्रोसेस करने और हटाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि वे तय प्रगति सुनिश्चित करें और कामों में बेवजह देरी न करें। अररिया में शहरी स्वच्छता और बाजार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने तेजी से कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बुडको और नगर निकायों के कामों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें ठोस कचरा प्रबंधन, पुराने कचरे को हटाने और व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाने को लेकर अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए। डीएम ने सभी नगर निकायों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के तहत मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (MRF) और कंपोस्ट प्लांट बनाने का काम तेज करने को कहा। DM ने पुराने कचरे को हटाने का निर्देश दिया उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उपलब्ध जमीन के आधार पर जरूरी कार्रवाई करें और तय समय में काम पूरा करें। बैठक में नगर परिषद अररिया के हरियाली मार्केट में लंबे समय से पड़े पुराने कचरे (लेगेसी वेस्ट) पर खास चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को जल्द से जल्द जरूरी मशीनें लगाकर इस पुराने कचरे को हटाने का निर्देश दिया। प्रशासन का मकसद सिर्फ कचरा हटाना नहीं है, बल्कि कचरा हटने के बाद उस जगह का बेहतर इस्तेमाल करना भी है। व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी फोकस डीएम ने कहा कि पुराने कचरे को हटाने के बाद हरियाली मार्केट की जमीन खाली कराकर वहां एक व्यवस्थित वेंडिंग जोन बनाया जाए। इससे फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले और स्थानीय वेंडरों को एक तय जगह मिल सकेगी। साथ ही, बाजार में अतिक्रमण, बिखरी दुकानें और गंदगी की समस्या भी कम होगी। वहीं, जोगबनी नगर निकाय के प्रस्तावित वेंडिंग जोन की भी समीक्षा की गई। डीएम ने नगर परिषद जोगबनी के कार्यपालक पदाधिकारी को वेंडिंग जोन को जल्द चालू करने और इससे जुड़े सभी कामों को प्राथमिकता से पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में नगर निकायों में कचरे को अलग करने, इकट्ठा करने, प्रोसेस करने और हटाने की व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि वे तय प्रगति सुनिश्चित करें और कामों में बेवजह देरी न करें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *