झांसी में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे, भतीजा गया तो बेसुध मिले

झांसी में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे, भतीजा गया तो बेसुध मिले

झांसी में करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। इस दौरान करंट लग गया। कुछ देर बाद भतीजा खेत पर पहुंचा तो बुजुर्ग बेसुध पड़े मिले। परिजन आनन फानन में उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के जौरी खुर्द गांव का है। धान की फसल में लग रहा था पानी मृतक का नाम रमेशचंद राजपूत (61) पुत्र कामता प्रसाद राजपूत था। वह बड़ागांव के जौरी खुर्द गांव का रहने वाला था। रमेशचंद की एक बेटी अंजली और एक बेटा वीरेंद्र कुमार है। दोनों की शादी हो चुकी है। मृतक के बेटे वीरेंद्र कुमार ने बताया- मेरे पिता रमेशचंद खेती किसानी करते थे। खेत पर धान की फसल पानी लग रहा था। पिता फसल की रखवाली करने के लिए रविवार को खेत पर गए थे। इस दौरान उनको करंट लग गया। जोरदार झटका लगने से वह बेसुध होकर गिर गए। तब खेत पर कोई और नहीं था। थोड़ी देर बाद जब उनका भतीजा विजय अपने खेत पर पहुंचा तो पिता बेसुध मिले। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए और पिता को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंच मौके पर पहुंच गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *