रूपपुर में तीसरा विशाल दंगल:हनुमान मंदिर में विशेष पूजन के बाद भंडारा

रूपपुर में तीसरा विशाल दंगल:हनुमान मंदिर में विशेष पूजन के बाद भंडारा

औरैया में बुढ़वा मंगल पर रूपपुर में आज होगा दंगल। अखंड पाठ के समापन पर भंडारा, हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजन-अर्चना। संवाददाता, अछल्दा, औरैया। बुढ़वा मंगल के अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों की धूम है। हरीगंज तिराहे स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में सोमवार को मंदिर प्रांगण में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। मंगलवार को पाठ के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हनुमान बाबा का श्रृंगार कर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मुख्य यजमान मुकेश गुप्ता एवं मंदिर के महंत महेंद्र गुप्ता ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बुढ़वा मंगल पर रूपपुर स्थित श्री संकट मोचन हनुमान जी एवं राधाकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को तृतीय विशाल दंगल का आयोजन होगा। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले दंगल में विभिन्न स्थानों से आए पहलवान अपने दांव-पेच आजमाएंगे। दंगल में झंडा कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामेश्वर यादव की मौजूदगी रहेगी, जबकि निर्णायक मंडल में मलखान सिंह शामिल होंगे। मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व डीजीपी डीएस चौहान एवं आईपीएस गौरव यादव मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *