गणेश उत्सव में भक्ति के साथ मस्ती का रंग:क्षय वर मल्ल पार्क में सजी डांडिया नाइट, परिवार संग झूमे शहरवासी

गणेश उत्सव में भक्ति के साथ मस्ती का रंग:क्षय वर मल्ल पार्क में सजी डांडिया नाइट, परिवार संग झूमे शहरवासी

लखनऊ के पेपर मिल कॉलोनी, निशातगंज स्थित अक्षय वर मल्ल पार्क में चल रहे गणेश उत्सव में रविवार को भक्ति के साथ उत्सव का रंग भी नजर आया। अक्षय समिति की ओर से ‘लखनऊ के महाराजा’ गणेश उत्सव में शाम को ग्रैंड डांडिया फैमिली नाइट हुई। इसमें शहरवासियों ने परिवार और दोस्तों के साथ डांडिया की धुन पर जमकर डांस किया। दिन की शुरुआत भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना और आरती से हुई। गुरुकुल के बच्चों ने मंत्रोच्चारण के साथ आरती प्रस्तुत की। इसके बाद दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। डांडिया गीतों पर थिरके शहरवासी शाम को ग्रैंड डांडिया फैमिली नाइट में रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे लोगों ने पारंपरिक संगीत के बीच डांडिया खेला। नगाड़ा संग ढोल, ढोलिड़ा,उड़ी उड़ी जाए, कमरिया और चोगाड़ा जैसे गानों पर लोग देर तक थिरकते रहे। परिवारों और दोस्तों के साथ पहुंचे लोगों ने उत्सव का जमकर आनंद लिया। आयोजकों ने बताया कि गणेश उत्सव में भक्ति, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शहरवासियों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *