जौनपुर में मेधावियों का सम्मान:चार छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

जौनपुर में मेधावियों का सम्मान:चार छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित

जौनपुर में हिंदी भवन, शाही अटाला मस्जिद के पास रविवार को अल्पसंख्यक वेलफेयर सोसायटी (रजि.) की ओर से अल्पसंख्यक मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि आजमगढ़ विधायक नफीस अहमद ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज की चार छात्राओं को भी सम्मान मिला। हाईस्कूल की मर्जिया लियाकत निवासी कुड़कुड़हां और अलिस्बा शमसाद निवासी भादों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। वहीं, इंटरमीडिएट की सादिया शरफुद्दीन निवासी मानी कलां और सुफिया एकराम निवासी बरंगी को भी सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. वकील ने कहा कि शिक्षा समाज में बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम है। मेधावियों के सम्मान से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और अन्य विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। समारोह में सोसायटी अध्यक्ष हाफिज शाह समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *