झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने मछली मारने की दवा खा ली। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषत कर दिया। मृतक की पहचान खड़गपुर गांव निवासी जगदीश भुइयां के पुत्र विंदेश्वरी भुइयां(36) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घर में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कही गई किसी बात से वह कथित तौर पर काफी आहत हो गया। इसके बाद उसने घर में रखी मछली मारने की दवा खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विंदेश्वरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विंदेश्वरी भुइयां अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को अब बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। झारखंड के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने मछली मारने की दवा खा ली। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषत कर दिया। मृतक की पहचान खड़गपुर गांव निवासी जगदीश भुइयां के पुत्र विंदेश्वरी भुइयां(36) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक घर में किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान कही गई किसी बात से वह कथित तौर पर काफी आहत हो गया। इसके बाद उसने घर में रखी मछली मारने की दवा खा ली। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है। घर में मचा कोहराम पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि विंदेश्वरी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विंदेश्वरी भुइयां अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पिता की मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को अब बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है।

