भास्कर न्यूज | सिरसा सिरसा की जेजे कॉलोनी में एक घर से नकदी, चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी होने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता जीवन राम ने आरोप लगाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति रात के समय घर से 74 हजार रुपये, चांदी की दो बालियां, हाथ का चांदी का कड़ा, एक एमआई मोबाइल फोन और पावर बैंक चोरी कर ले गया। जीवन राम पुत्र मोहन लाल निवासी जे.जे. कॉलोनी की शिकायत पर थाना शहर सिरसा में 19 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 और 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

