रानियां में बाइक सवार दो युवक 16.33 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े

रानियां में बाइक सवार दो युवक 16.33 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े

सिरसा| सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने रानियां क्षेत्र में कार्रवाई कर बाइक सवार दो युवकों को 16 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ रानियां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि गांव हरिपुरा के पास गांव की ओर से बाइक पर दो युवक आते दिखे। शक होने पर टीम ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली। दोनों के कब्जे से 16 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सतपाल, पिता गुलाब सिंह, निवासी टिब्बी, राजस्थान और कुलदीप, पिता जसपाल, निवासी हरिपुरा, तहसील रानियां, जिला सिरसा के रूप में हुई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *